Skip to Content

भारत से मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष, 11 दिन तक रहेंगे यहां, पढ़िए पूरी खबर

भारत से मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष, 11 दिन तक रहेंगे यहां, पढ़िए पूरी खबर

Closed
by June 13, 2022 News

13 June. 2022. भगवान बुद्ध के चार कपिलवस्तु पवित्र अवशेष आज 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए मंगोलिया पहुंचे। ये पवित्र अवशेष केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ वहां पहुंचे हैं। इन पवित्र अवशेषों का बहुत श्रद्धा और औपचारिक धूमधाम के साथ उल्लनबातार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगोलिया की संस्कृति मंत्री, सुश्री च नोमिन, सांसद/भारत मंगोलिया मैत्री समूह की अध्यक्ष सुश्री सरंचिमेग, मंगोलिया के राष्ट्रपति के सलाहकार श्री खांबा नोमुन खान, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इन पवित्र अवशेषों के भारत से मंगोलिया आने पर भारत और मंगोलिया के बीच ऐतिहासिक संबंध और भी सुदृढ़ होंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि शिष्टमंडल के माध्यम से भारत भगवान बुद्ध के शांति संदेशों को विश्व तक पहुंचा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि गंदन मठ में बुद्ध की मुख्य प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में मंगोलिया के लोगों को उपहार में दी गई थी तथा इसे 2018 में संस्थापित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मंगोलिया के लोग भारत के साथ मजबूत संबंधों से प्रसन्न हैं तथा वे भारत को ज्ञान के एक स्रोत के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि मंगोलिया के लोगों के दिल और दिमाग में भारत का एक विशेष स्थान है। इसके बाद पवित्र अवशेषों का स्वागत गंदन मठ में प्रार्थना तथा बौद्ध मंत्रोच्चार के साथ किया गया। बड़ी संख्या में मंगोलिया के लोगों ने एकत्र होकर भगवान के पवित्र अवशेषों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इन पवित्र अवशेषों को गंदन मठ के बौद्ध भिक्षुओं की उपस्थिति में कल से आरंभ हो रही 11 दिनों की प्रदर्शनी के लिए सुरक्षित रखने के लिए गंदन मठ को सौंप दिया गया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media