Skip to Content

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर जाकर बधाई दी, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर जाकर बधाई दी, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

Closed
by July 21, 2022 News

21 July. 2022. New Delhi. एनडीए के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है, उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से इस चुनाव में हराया है। बीजेपी का दावा है कि कुछ विपक्षी सांसदों और विधायकों के द्वारा भी एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का क्रॉस वोटिंग कर समर्थन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रोपदी मुर्मू के घर पहुंच कर उन्हें जीत की बधाई दी। आपको बता दें कि द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं, इसके अलावा वह राष्ट्रपति बनने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति भी हैं।

एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ” भारत ने इतिहास रचा। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है! श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई”

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की रहने वाली हैं और वह झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, द्रोपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं जो पार्षद भी रह चुकी हैं।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को देश की 15 वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी है। भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपति निर्वाचित हुई द्रौपदी मुर्मू की जीत आदिवासी समुदाय के लिए एक पहचान बनी है और वह भारत में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। उनके मार्ग निर्देशन में देश विकास और तरक्की की राह में विश्व में परचम लहराएगा। भट्ट ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

देहरादून 21 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं ने आज एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर निर्वाचित होने के अवसर पर ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए एक संघर्षशील आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद हुई मीटिंग का ब्यौरा देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की राज्य के सभी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आदिवासी एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अगले 1 सप्ताह तक हर्ष कार्यक्रम करेंगे, इसी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने तथा परिचितों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।   

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media