Skip to Content

भारत, रूस और चीन की सैन्य टुकड़ी वोस्तोक-2022 युद्धाभ्यास में एक साथ, बताया जा रहा मानव इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य गुट

भारत, रूस और चीन की सैन्य टुकड़ी वोस्तोक-2022 युद्धाभ्यास में एक साथ, बताया जा रहा मानव इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य गुट

Closed
by September 1, 2022 News

1 September 2022. New Delhi. वोस्तोक-2022 युद्धाभ्यास रूस के पूर्वी सैन्य जिले सर्गेवेस्की में शुरू हो गया है, अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के अनुसार इसमें रूस की सेनाओं के साथ चीन और भारत के अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, ताजकिस्तान, सीरिया, अल्जीरिया, मंगोलिया, लाओस और निकारागुआ हिस्सा ले रहे हैं।

भारत सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार बहुस्तरीय सामरिक और कमान अभ्यास वोस्तोक-2022 आज रूस के पूर्वी सैन्य जिले के प्रशिक्षण मैदान में शुरू हुआ। यह सैन्याभ्यास 01 सितंबर से 07 सितंबर, 2022 तक चलेगा। इसका उद्देश्य दोनों प्रतिभागी सैन्य दलों तथा पर्यवेक्षकों के बीच आदान-प्रदान और समन्वय स्थापित करना है।भारतीय सैन्य दल में 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं। भारतीय दल अभ्यास-स्थल पर पहुंचकर वहां अगले सात दिनों से अधिक समय तक संयुक्त अभ्यास करेगा। इस अभ्यास में संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास, मुठभेड़ की प्रक्रिया पर चर्चा और हथियार चलाने का अभ्यास शामिल है।भारतीय सैन्य दल व्यावहारिक पक्षों को साझा करेगा तथा सैन्य, प्रक्रियाओं और व्यवहारों का अभ्यास करेगा, जिनमें नई प्रौद्योगिकियों को सम्मिलित किया गया है। ये सारी गतिविधियां चर्चाओं और सामरिक अभ्यासों के जरिये पूरी की जायेंगी।

वहीं सोशल मीडिया में इसे मानव इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य गुट बताया जा रहा है, लिखा जा रहा है कि ” मानव इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य गुट अब हकीकत है! वोस्तोक-2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए चीन और भारत के सैन्य बल रूस पहुंचे। अभ्यास के लिए 50,000 सैनिक, 140 विमान, 60 युद्धपोत और सामान्य समर्थन वाले जहाजों को जुटाया जा रहा है।” वहीं अमेरिका की ओर से इस युद्धाभ्यास में भारत के शामिल होने पर चिंता जताई गई है, हालांकि भारत अपनी तटस्थ विदेश नीति के तहत विभिन्न देशों के साथ सैन्य अभ्यास करते रहता है। हाल ही में भारत चीन सीमा के नजदीक भारत और अमेरिका के सैन्य बलों ने एक संयुक्त युद्धाभ्यास को खत्म किया है, जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच एक संयुक्त युद्धाभ्यास उत्तराखंड के औली में शुरू होने वाला है। वहीं वोस्तोक 2022 के तहत जापान के नजदीक समुद्र में होने वाले एक युद्धअभ्यास में भारत ने अपनी नौसेना को भेजने से मना किया है, क्योंकि जापान के साथ भारत के घनिष्ट संबंध हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media