Skip to Content

इस सप्ताह का आपका राशिफल बता रही हैं नंदिता, टैरो कार्ड से सटीक जानकारी

इस सप्ताह का आपका राशिफल बता रही हैं नंदिता, टैरो कार्ड से सटीक जानकारी

Closed
by April 4, 2021 Culture

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

साप्ताहिक टैरो भविष्य फल  ( ३ अप्रैल  – ९ अप्रैल  २०२१ )

नन्दिता पाण्डेय ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ़ कोच 
मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने कलिग के साथ आपसी अंडर्स्टैंडिंग की वजह से समय पर प्रोजेक्ट पूर्ण होते जाएँगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल तो रहेगा लेकिन साधारण सफलता प्राप्त होगी। सेहत में भी इस सप्ताह से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी संतान को लेकर  कर चिन्ताएँ बढ़ सकती हैं।यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम सम्बंध में भी व्याकुलता बड़ेगी। सप्ताह के अंत में हालांकि स्तिथियाँ शनै शनै बेहतर होती जाएँगी। 
शुभ दिन :      ४

वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह शनी शनै उन्नति होगी। यात्राओं को करते समय अपनी राय को खुल कर रखेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा बेवजह से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम सम्बंध में सुकून प्राप्त  होगा एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से समय अनुकूल होता जाएगा। आर्थिक व्यय इस समय अधिक रहेंगे एवं अपने निवेशों को कंट्रोल में रखने की आवश्यकता है। सेहत में भी काफ़ी प्रतिकूल प्रभाव इस सप्ताह बड़ सकते हैं। परिवार में अकेलापन महसूस करेंगे एवं स्तिथियाँ आपके कंट्रोल से बाहर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में की गयी मेहनत भविष्य में आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएँगी। 
शुभ दिन :   ३,८
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपके प्रोजेक्ट में  जबरदस्त सुधार आएगा। परिवार में खुशियाँ दस्तक देंगी एवं रेस्पॉन्सिबिलिटी भी बड़ेगी। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह से दिखाई देंगे। प्रेम सम्बंध में इस सप्ताह थोड़ी रुकावट आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी इस सप्ताह व्यय अधिक रहेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता प्राप्त होगी जिनकी आर्थिक पकड़ मजबूत है। सप्ताह के अंत में ऑ ख़ुश ख़बरी प्राप्त हो सकती है।  
शुभ दिन : ४,६,७,८

कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं महिला वर्ग आगे बड़ कर इस सम्बंध में आपकी मदद करेंगी। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे एवं आप अपने प्रिय जनों के भविष्य की सुरक्षा के लिए कुछ ठोस निर्णय एवं निवेश भी कर सकते हैं। सेहत में शनै शनै सुधार आएगा। परिवार में वैसे तो ऊपरी तौर पर सब ठीक है लेकिन किसी बात को लेकर मन ही  मन में तकलीफ़ रहेगी। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन भी बना सकते हैं। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं को अवॉइड करें तो बेहतर होगा। 
शुभ दिन : ३,४,५

सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
परिवार के सानिध्य में सुखद समय बीतेगा एवं आप रिलैक्स  महसूस करेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी आपके लिए शुभ परिणाम सामने आएँगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। सेहत की तरफ़ इस सप्ताह ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी महिला की सेहत को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बैलेंस बना कर एवं फोकस के साथ काम करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में तनाव रहित रहेंगे तो समय अनुकूल रहेगा एवं सुकून प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत में धैर्य के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो काफी सुकून की प्राप्ति होगी। 
शुभ दिन : ७,८,९
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्य क्षेत्र में साझेदारी में किए गए काम आपके लिए शुभ संदेश लेकर आएँगे। आप में से कुछ एक के लिए ऑफिस रोमांस के भी चांसेस बन रहे हैं। प्रेम सम्बंध में ख़ुशख़बरी प्राप्त होगी।संतान संबंधित ख़ुशियाँ भी दस्तक दे रही हैं। आर्थिक मामलों में मेहनत के बल पर धन वृद्धि करेंगे। सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा। परिवार में किसी युवा को लेकर काफ़ी चिन्ताएँ बड़ सकती हैं। यात्राओं के दौरान पुरानी यादें ताज़ा होंगी एवं मन में सुकून प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में भी समय अनुकूल रहेगा एवं किसी व्यक्ति विशेष की मदद भी समय पर प्राप्त होगी। 
शुभ दिन :  ३,४,८,९तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं समय अनुकूल बीतेगा। आपकी रेस्पॉन्सिबिलिटी भी बड़ेगी। प्रेम सम्बंध में भी अपने जीवन साथी के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। सेहत में कोई नयी हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए अच्छे परिणाम सामने लेकर आएगी। इस सप्ताह अपने निवेशों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है, आर्थिक व्यय भी अधिक हो सकते हैं। परिवार में किसी पितृतुल्य व्यक्ति का सहारा प्राप्त होगा जिस वजह से समय अनुकूल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का मन भी बन सकते हैं या फिर उनके साथ सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं। 
शुभ दिन :  ३,४,६,७,८

वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी ऐसे व्यक्ति की आपको मदद प्राप्त होगी जिनकी आर्थिक मामलों में समझ काफ़ी अच्छी है। आर्थिक दृष्टिकोण से हालांकि यह सप्ताह साधारण सफलता लेकर आ रह अहै। सेहत में काफ़ी सुधार इस सप्ताह से आ रहा है। यात्राओं के लिए समय सुखद तो है लेकिन आपकी अपेक्षाओं से अभी भी कमतर रहेगा। परिवार में किसी युवा को लेकर चिन्ताएँ बड़ सकती हैं। प्रेम सम्बंध में भी असुरक्षा की भावना बढ़ेगी या फिर किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा एवं बेचैनी बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में समय सुख शांति लेकर आएगा। 
शुभ दिन :  ४,६,९

धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
प्रेम सम्बंध में समय अनुकूल रहेगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। साझेदारी में किए गए निवेश फायदे लेकर आ सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी अनुकूल सुधार दिखाई देंगे। किसी महिला की मदद से सेहत में तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। यात्राओं द्वारा भी काफी सफलता प्राप्त होगी एवं यात्रा मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी इस सप्ताह तकलीफ़ बड़ेगी एवं किसी महिला को लेकर चिन्ताएँ बढ़ सकती हैं। प्रेम सम्बंध में सम्भाल कर रहें, व्यर्थ के वाद विवाद से दूरियाँ बड़ेंगी। परिवार में किसी नए बदलाव को लेकर मनमुटाव बड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में हालांकि मन प्रफुल्लित रहेगा एवं पार्टी मूड में रहेंगे। 
शुभ दिन : ५,६,८,९

मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
प्रेम सम्बंध सुदृढ़ होंगे एवं आपसी अंडर्स्टैंडिंग बड़ेगी। कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में समय साधारण सफलता लेकर आ रहा है। सेहत में सुधार तो आएगा लेकिन इस सप्ताह भी बेहतर सुधार की गुंजाइश रहेगी। यात्राओं को करते समय भविष्य के बारे में सोच कर यात्रा करेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा कष्ट में रहेंगे। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है या फिर मनमुटाव बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी रहेगा।  
शुभ दिन : ३,६
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
प्रेम सम्बंध मधुर होंगे एवं इस संबंध में कोई सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे जो आपके लिए शुभ सफलता लेकर आएँगे। आर्थिक मामलों में भी समय इस सप्ताह अनुकूल रहेगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनाएगा। इस संबंध में आपको किसी महिला की मदद भी प्राप्त होगी। सेहत में सुधार आएगा एवं आप अपने प्रिय जनों के सानिध्य में समय गुजारेंगे तो अधिक सुकून की परपति होगी। यात्राओं के दौरान समय अनुकूल रहेगा एवं इस संबंध में किसी एक्सपर्ट की सहायता भी प्राप्त होगी। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा। सप्ताह के अंत में आप काफ़ी बिज़ी  रहेंगे एवं सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपनी एनर्जी को अपने लक्ष्य की तरफ फोकस करने की आवश्यकता है। 
शुभ दिन :  ३,४,५,६,८
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
कार्य क्षेत्र में शनै शनै सुधार आटा जाएगा। आर्थिक मामलों में भी अपनी सूझबूझ की बदौलत आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक रहेंगे एवं सफलता भी प्राप्त करेंगे । यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी एवं इस संबंध में किसी महिला की मदद भी आपको प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर मन अशांत रह सकता है। धैर्य के साथ स्थितियों का आकलन कर निर्णय लेंगे तो परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम सम्बंध में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा कष्ट हो सकता है। सप्ताह के अंत में कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त होगी। 
शुभ दिन : ६,८,९

आचार्य नंदिता पान्डे

nandita.pandey@gmail.com

( आचार्य नंदिता की गिनती देश के जाने-माने टैरो कार्ड रीडर में होती है, मूल रूप से उत्तराखंड की आचार्य नंदिता टैरो की सटीक रीडिंग के लिए जानी जाती हैं। अब वो हर सप्ताह आपको बताएंगी आपका भविष्य, उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media