Skip to Content

उत्तराखंड : नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए दो लड़के, मां के पहुंचने पर भागे, आए पुलिस शिकंजे में

उत्तराखंड : नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए दो लड़के, मां के पहुंचने पर भागे, आए पुलिस शिकंजे में

Closed
by March 28, 2020 News

उत्तराखंड में 2 लड़के एक नाबालिग लड़की को उसके घर से उठा ले गए, लड़की का अपहरण होने के बाद हड़कंप मच गया, लड़की की मां जब इन लड़कों के घर पहुंची तो दोनों लड़के नाबालिग लड़की को छोड़कर भाग गए, लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस में शिकायत दर्ज की और दोनों आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है, नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दोनों लड़कों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया।

यह घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने की है, 26 मार्च को यहां एक महिला पहुंची थी, जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर बताया कि दो लड़के उनके घर से उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, महिला ने बताया कि कई बार लड़की के मना करने के बावजूद जबरदस्ती लड़के उसको उठाकर ले गए, महिला ने बताया कि बाद में जब वह दोनों लड़कों के घर पहुंची तो दोनों लड़के नाबालिग लड़की को छोड़कर भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस ने दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी, शुक्रवार देर रात दोनों लड़कों को जोगीवाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों लड़कों के खिलाफ अपहरण और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है, इस बीच पुलिस की ओर से पीड़ित लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media