Skip to Content

Video-तंजानिया में झील में गिरा हवाई जहाज, मृतक संख्या बढ़कर हुई 19, कुल 43 लोग सवार थे

Video-तंजानिया में झील में गिरा हवाई जहाज, मृतक संख्या बढ़कर हुई 19, कुल 43 लोग सवार थे

Closed
by November 6, 2022 News

6 Nov. 2022. तंजानिया में विक्टोरिया झील में हुए विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है यह जानकारी तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने दी है। यह हवाई जहाज दार ए सलाम से बुकोबा जा रहा था। हवाई जहाज उतरते समय खराब मौसम के कारण विक्टोरिया झील में जा गिरा, हवाई जहाज में 43 लोग सवार थे।

हालांकि पहले दी गई जानकारी में बताया जा रहा था कि 26 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की नई संख्या की जानकारी के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या हवाई जहाज में 43 से ज्यादा लोग थे या बचाए गए लोगों में से कुछ की अस्पताल में मौत हो गई।

घटनास्थल पर अभी भी बचाव कार्य चल रहा है, हवाई जहाज को खींचकर झील के किनारे ले जाया गया है, स्थानीय समाचार माध्यमों में घटनास्थल का वीडियो भी दिखाया जा रहा है। स्थानीय कमिश्नर अल्बर्ट चलामिला ने बताया कि विमान में 43 लोग सवार थे, जिसमें दो पायलट और दो क्रू के स्टाफ शामिल हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media