
ट्रिपल फ्लेयर मॉक्टेल से भगाएं गर्मी, ऑस्ट्रेलिया से सुचित्रा बता रही हैं इसे बनाना
(ट्रिपल फ्लेयर मोक्टेल) Triple Flair fruit mocktail :–
आवश्यक सामग्री :–
पाइन एप्पल :- 2 कप्स
कीवी :- 1 कप
स्ट्रॉबेरी :- 1 कप
आइस क्यूब्स :– 15-20
हनी या शक्कर :- यदि ज्यादा मीठा चाहिए
पाइन एप्पल, कीवी, स्ट्रॉबेरी स्लाइसेस :- सजाने के लिए
विधि :–
1) पाइन एप्पल, कीवी, स्ट्रॉबेरी स्लाइसेस तीनो को अलग अलग छोटे टुकडो मैं काट लीजिये ।
2) स्ट्रॉबेरी ,कीवी, पाइन अपल , 5-5 आइस क्यूब्स डाल कर को अलग अलग मिक्सी मैं ग्राइंड कर लीजिये ,और इन मिश्रणों अलग अलग गिलास मैं निकाल लीजिये
3) फिर एक लम्बे गिलास मैं पाइन एप्पल क्रश को डाल दीजिये ,अब एक चमम्च की सहायता से गिलास के कोनो से हलके हाथो से कीवी का क्रश डाल लीजिये, और अब इसी तरह चमम्च की सहायता से हल्के हाथों से पोर करते हुवे स्ट्रॉबेरी का क्रश डाल दीजिये और इसे पाइन एप्पल , कीवी , स्ट्रॉबेरी के स्लाइसेस से सजाकर तुरंत सर्व कीजिये।
नोट :-
यूं तो फलों मैं खुद की मिठास होती ही है अगर फिर भी अगर आपको मीठा जयादा पसंद हो तो फ्रूट्स की ग्राइंड करते समय उसमें हनी या शक्कर मिला सकते हैं।
Suchitra Pathak, Mirror Food
( सुचित्रा उत्तराखंड से हैं और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खान-पान को खूब प्रसिद्ध कर रहीं हैं, हर सप्ताह सुचित्रा आपको बताएंगी उत्तराखंडी, भारतीय और विदेशी खाना बनाना)
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)
( अपने आर्टिकल या विचार हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)