Skip to Content

मोदी सरकार के 12 साल, पीएम मोदी बोले गरीब कल्याण बना सुशासन का आधार, तकनीक से बढ़ी पारदर्शिता

मोदी सरकार के 12 साल, पीएम मोदी बोले गरीब कल्याण बना सुशासन का आधार, तकनीक से बढ़ी पारदर्शिता

Closed
by June 8, 2026 News

8 June 2026. New Delhi. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने व्यापक परिवर्तन देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों एवं वंचित वर्गों का कल्याण रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को मार्गदर्शक मानते हुए विकास की मुख्यधारा से दूर रहे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खाते, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का मूल उद्देश्य लोगों को गरिमापूर्ण जीवन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा है।

उन्होंने कहा कि तकनीक ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार व गड़बड़ियों में कमी आई है। इसके साथ ही प्रशासनिक दक्षता में सुधार हुआ है और शासन व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण की यह सोच अब केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है, ताकि समावेशी विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media