Skip to Content

पीएम मोदी पहुंचे इज़रायल, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने किया स्वागत

पीएम मोदी पहुंचे इज़रायल, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने किया स्वागत

Closed
by February 25, 2026 News

25 February. 2025. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी राजकीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे। तेल अवीव हवाई अड्डे पर विशेष सम्मान के रूप में, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी श्रीमती सारा नेतन्याहू ने खुद वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री की अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई। इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुँचे, तो वहाँ मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारत और इजराइल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media