Skip to Content

Uttarakhand में 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में भी होगा बदलाव

Uttarakhand में 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में भी होगा बदलाव

Closed
by February 24, 2025 News

24 February. 2025. Dehradun. उत्तराखंड में कल से मौसम शुष्क है। उससे पहले तीन दिन बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से फिर अलर्ट आया है। मंगलवार 25 फरवरी और बुधवार 26 फरवरी को उत्तराखंड में फिर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 25 फरवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल और 2 जिले कुमाऊं मंडल के हैं। उधर बुधवार 26 फरवरी को भी राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी। बुधवार को भी गढ़वाल मंडल के 3 और कुमाऊं मंडल के 2 जिलों में बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 फरवरी को राज्य इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media