Skip to Content

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया, सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया, सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए

Closed
by October 25, 2024 News

25 October. 2024. Rudrapur. कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख़्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए|

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए ।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इनके लिए एक बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media