Skip to Content

खुशखबरी : 22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हैली सेवा, किराया भी जान लीजिए

खुशखबरी : 22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हैली सेवा, किराया भी जान लीजिए

Closed
by February 16, 2024 News

16 Feb. 2024. Haldwani. हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा प्रारम्भ होगी।

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था, इसके पश्चात नागरिक उडडयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कुछ कार्य करने के निर्देश दिये थे।

वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। 22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी।

उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सब्सिडी दी जा रही है। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media