
संयुक्त अरब अमीरात में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, विशाल संख्या में आए भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया
13 Feb. 2024. UAE. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी यात्रा पर आज अबू धाबी पहुंचे। हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक विशेष प्रकार से और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उसके बाद उनका समारोहपूर्वक स्वागत किया गया।
दोनों नेताओं ने आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया। चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी कैंपस के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे न केवल भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय सहयोग में एक नया अध्याय शुरू हुआ है, बल्कि इसके साथ ही दोनों देशों के युवा एकजुट हुए हैं।

बाद में पीएम मोदी ने अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में अहलान मोदी कार्यक्रम में विशाल संख्या में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और कहा कि आज एक-एक भारतीय का लक्ष्य, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। दुनिया का वो देश जिसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, वो देश कौन सा है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जो स्मार्टफोन डेटा कन्ज्यूम करने में नंबर वन है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जो ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट में नंबर वन है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जहां सबसे ज्यादा मिल्क प्रोडक्शन होता है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जो इंटरनेट यूजर्स के मामले में नंबर दो पर है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरर है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल तक पहुंच गया? हमारा भारत! दुनिया का वो देश कौन सा है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना झंडा गाड़ दिया है? हमारा भारत! दुनिया का वो कौन सा देश है जो एक बार में सौ-सौ सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बना रहा है? हमारा भारत! दुनिया का वो कौन सा देश है जिसने अपने दम पर 5G टेक्नोलॉजी विकसित करके सबसे तेज रोलआउट किया है? हमारा भारत!
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धि, हर भारतीय की उपलब्धि है। सिर्फ 10 साल में भारत, दुनिया की ग्यारहवें नंबर की इकोनॉमी से पांचवें नंबर की इकोनॉमी बन गया है। और आप जानते हैं, मुझे हर भारतीय के सामर्थ्य पर कितना ज्यादा भरोसा है। इसी भरोसे के दम पर मोदी ने एक गारंटी भी दी है। मोदी की गारंटी आप जानते हैं? मोदी ने अपने तीसरे टर्म में, मोदी ने अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी दी है। और मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी। हमारी सरकार, लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए, उनकी परेशानियां कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। हमने 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया है। हमने 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया है। हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है। हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। गांव-देहात के लोगों को इलाज में दिक्कत ना हो, इसके लिए हमने डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवाए हैं। आप में से जो लोग बीते दिनों भारत गए, वो जानते हैं कि आज भारत में कितनी तेजी से बदलाव आ रहा है। आज भारत, एक से बढ़कर एक आधुनिक एक्सप्रेस वे बना रहा है। आज भारत, एक से बढ़कर एक नए एयरपोर्ट्स बनवा रहा है। आज भारत, एक से बढ़कर एक रेलवे स्टेशंस बनवा रहा है। आज भारत की पहचान, नए Ideas, नए innovations की वजह से बन रही है। आज भारत की पहचान मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से बन रही है। आज भारत की पहचान, एक वाइब्रेंट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में बन रही है। आज भारत की पहचान, एक बड़ी स्पोर्ट्स पावर के रूप में बन रही है। और आपको ये सुनकर गर्व होता है, जरूर होता होगा, होता है ना?
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी भारत में आई डिजिटल क्रांति को जानते हैं। डिजिटल इंडिया की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। इसका लाभ UAE में बसे आप सभी साथियों को भी हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। हमने UAE के साथ अपने RuPay card stack को शेयर किया है। इससे UAE को अपना domestic card system develop करने में मदद मिली है। और जानते हैं, भारत के सहयोग से बने कार्ड सिस्टम का UAE ने क्या नाम रखा है? UAE ने क्या नाम रखा है जीवन। कितना खूबसूरत नाम दिया है UAE ने !!!जल्द ही UAE में भी UPI शुरु होने वाला है। इससे UAE और भारतीय अकाउंट्स के बीच सीमलेस पेमेंट्स संभव हो पाएगी। इससे आप भारत में अपने परिवार के लोगों को और आसानी से पैसा भेज पाएंगे।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)