
हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था शहर में कर रही है गरीब और मरीजों की मदद, अस्पताल में तीमारदारों के लिए कर रहे भोजन व्यवस्था
हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सदैव विभिन्न सामाजिक कार्यों में विगत वर्षों से निश्वार्थ सेवा हेतु जानी जाती है। समूह द्वारा समाजहित में,निर्धन व जरूरतमंदों हेतु अनेक मुहीम चलायी जाती हैं। इन्ही मुहीम में से एक मुहीम है अन्न धारा मुहीम।
अन्न धारा मुहीम के तहत सप्ताह के 3 दिन (सोमवार,बुधवार व शनिवार) सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में मौजूद समस्त मरीजों को फल वितरण व मरीजों के समस्त तीमारदारों को रात्रि भोजन की व्यवस्था करवायी जाती है। तीमारदारों हेतु भोजन टीम के सदस्यों द्वारा स्वयं बनाया जाता है जिसमें शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)