Skip to Content

Uttarakhand पिथौरागढ़ में अब तेंदुए का युवक पर हमला, इससे पहले दो लोगों का शिकार कर चुका तेंदुआ

Uttarakhand पिथौरागढ़ में अब तेंदुए का युवक पर हमला, इससे पहले दो लोगों का शिकार कर चुका तेंदुआ

Closed
by September 26, 2020 News

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के आस-पास एक युवक और एक बालिका का शिकार करने के बाद शनिवार को तेंदुए ने एक और युवक पर हमला कर दिया, तेंदुए ने युवक को घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के आसपास सक्रिय तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार जल्दी यहां पर मेरठ और रुड़की से शिकारियों को बुलाकर तैनात किया जा रहा है ताकि आदमखोर गुलदार को मारा जा सके।

दरअसल शनिवार दोपहर को चंडाख के निकट धारापानी स्थान पर खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक के चेहरे और शरीर पर गहरे नाखून के जख्म हैं, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले जिला मुख्यालय के नजदीक सुकौली नामक जगह पर तेंदुआ एक दिव्यांग युवक को अपना शिकार बना चुका है। उसके बाद तेंदुए ने चंडाक के निकट धारापानी नामक जगह पर एक बालिका को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के द्वारा दो लोगों का शिकार और एक युवक को घायल करने से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है। यहां पर शिकारियों का इंतजार किया जा रहा है ताकि इन आदमखोर तेंदुए को मारा जा सके।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media