समाचार
Uttarakhand लड़की ने बात नहीं की तो युवक ने घोंप दिया चाकू, युवती की मां ने पुलिस को बताई घटना की पूरी कहानी
एक युवक लगातार अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की का पीछा कर रहा था, कई दिनों पीछा करने के बाद जब युवक ने युवती से बात करनी चाही और युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया तो युवक ने युवती के चाकू भोंक दिया। युवती की मां की ओर से पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत की गई, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।…
Uttarakhand बारिश दिखा रही रौद्र रूप, मवेशी बहे, घरों में घुसा मलबा, राज्य में कई सड़कें बंद
उत्तराखंड के उच्च पहाड़ी इलाकों में रह-रहकर हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है, पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी, बंगापानी और धारचूला तहसील में बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हो रहे हैं, बंगापानी में भारी भूस्खलन के कारण कई घरों में मलबा घुस गया है, गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। बरम के पास लुमती गांव में भारी बारिश के कारण कई मवेशी बह गए हैं, राज्य…
Uttarakhand आस्था के आगे भयानक मौसम भी हार रहा, नंदा लोकजात में दिख रहा नजारा
उत्तराखंड के उच्च हिमालई जिलों में जहां रह-रह कर भारी बारिश हो रही है और नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं चमोली जिले से एक ऐसी तस्वीर आई है जो बताती है कि किस तरह से लोगों की आस्था भारी बारिश को भी हरा रही है। दरअसल यहां इस वक्त नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा चल रही है, मां नंदा को डोली में बिठाकर लोग उसे ससुराल छोड़ने जाते हैं, इस…
Uttarakhand : 10 जिलों में 264 नये कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 19 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. बुधवार को उत्तराखंड में 264 नए कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,225 हो गई है इसमें से 9132 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक 178 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों…
Uttarakhand भाई को देखते ही पानी में कूद गई बहन, मचा कोहराम, पढ़िए पूरी खबर
घर में झगड़ा होने के बाद घर से गुस्से से निकल आई एक लड़की उस समय उफनती नहर में कूद गई जब उसका भाई उसको कोसते हुए नहर के पास पहुंचा, लड़की के नहर में कूदने के बाद उसके भाई ने शोर मचाया, तब जाकर वहां पर काफी लोग एकत्र हो गए। कुछ स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर किसी तरह लड़की को नहर से बाहर निकाला, तब तक पुलिस…
Uttarakhand बारिश से भारी भूस्खलन में महिला जिंदा दफन, इलाके में बारिश से दहशत का माहौल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के एकला तोक के जुम्मा गांव में भारी भूस्खलन होने के कारण एक महिला जिंदा दफन हो गई है। महिला को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है, मौके पर राहत और बचाव दल भी पहुंच गए हैं और मलबे की खुदाई कर महिला को खोजने की कोशिश की जा रही है। दरअसल उच्च पहाड़ी इलाकों में रह-रहकर हो रही बारिश आम जनजीवन…
Uttarakhand : चमोली के लिए गर्व की बात, नगर पंचायत नंदप्रयाग को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
उत्तराखंड और उत्तराखंड के चमोली जिले के लिए एक अच्छी खबर है, चमोली जिले की नंदप्रयाग नगर पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रथम पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार की एक टीम ने कुछ महीनों पहले नंदप्रयाग नगर पंचायत में स्वच्छता का जायजा लिया था, उसके बाद देशभर में हुई प्रतियोगिता के बाद नंदप्रयाग नगर पंचायत को प्रथम पुरस्कार मिला है। 20 अगस्त को एक वर्चुअल समारोह के जरिए प्रधानमंत्री…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने हरिद्वार ITI में स्मार्ट वैल्डिंग लैब का उद्घाटन किया, बाजपुर इथेनॉल प्लांट पर भी बैठक की
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय देहरादून से हरिद्वार के जगजीतपुर आईटीआई में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्तर के नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट वैल्डिंग लैब का ई-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जगजीतपुर, आईटीआई के आधुनिकीकरण से राज्य में आईटीआई के आधुनिकीकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। हमें क्वाटिंटी के बजाय क्वालिटी एजुकेशन पर अधिक ध्यान देना होगा। उत्तराखण्ड में आईटीआई एवं पाॅलिटेक्निक में गुणात्मक सुधार की दिशा…
Uttarakhand कोरोना प्रभाव, फीस नहीं दे पा रही थी होनहार इंजीनियरिंग छात्रा, DM को लिख डाला, फिर क्या हुआ पढ़िए
हल्द्वानी, कोटाबाग की गरीब छात्रा कनिका जोशी जो पिथौरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साईंस अन्तिम वर्ष की छात्रा है, अपनी फीस नही भर परा रही थी। कनिका ने नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की थी। फिर क्या हुआ पढ़िए…. कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना महामारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के…
गृहमंत्री अमित शाह कोरोना इलाज के बाद फिर आधी रात को अस्पताल में भर्ती, पढ़िए पूरी खबर
गृह मंत्री अमित शाह को आधी रात को थकावट और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। कुछ ही दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस संक्रमित हो गए थे, जिसका सफलता से इलाज किया गया था। एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हैं। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार…
