Skip to Content

Home / समाचारPage 877

Uttarakhand : 13 जिलों में रिकॉर्ड 728 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए आपके जिले में कितने

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 27 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. health bulletin. उत्तराखंड में गुरुवार को रिकॉर्ड नंबर में नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए, गुरुवार को एक ही दिन में 728 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 17, 277 हो गई है इसमें से 11775 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब…

Uttarakhand : 535 नये संक्रमित मिले, आंकड़ा 16,500 के पार, अपने जिले का हाल देखें

Uttarakhand Covid-19 Latest update for 26 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 535 नए मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले सभी संक्रमितों की संख्या 16549 हो गई है, इसमें से 11524 लोगों का सफल इलाज कर दिया गया है। राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मृत्यु की संख्या 219 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6…

14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र, पढ़िये कोरोना से बचाव करते हुए कैसे चलेगी संसद

इस बार संसद का मानसून सत्र कोरोना महामारी के बीच 14 सितंबर से 1 अक्टुबर तक चलेगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इन तारीखों की सिफारिश कर दी है। 18 दिन तक चलने वाले इस सत्र को कोरोना महामारी से बचाव के बीच आयोजित किया जायेगा, इस कारण दोनों सदनो की बैठकें भी पहले जैसी नहीं होंगी। इस बार संसद में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नजर आयेगा।…

गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, अब 10 सितंबर से नहीं होंगी आयोजित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा अब 10 सितंबर से नहीं होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 10 सितंबर से शुरू होने वाली अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित करेगा और तिथि से 15 दिन पहले परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। दरअसल कोरोना संकट को देखते हुए 10 सितंबर से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने…

उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, 346 पुलिसकर्मी हो चुके हैं अभी तक संक्रमित, मौत का पहला मामला

उत्तराखंड पुलिस में कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है, रुद्रपुर पीएसी में तैनात सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। शिवराज सिंह राणा 19 अगस्त से देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती थे। शिवराज सिंह राणा की उम्र 55 साल है और वह उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के निवासी हैं। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की चिंता…

Nainital अच्छी खबर, 1 सितंबर से नैनी झील में वोटिंग फिर शुरू, पर मानने होंगे ये कोविड-19 नियम

उत्तराखंड में जहां एक ओर बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों से संघर्ष जारी है वहीं लॉकडाउन के दौरान पटरी से उतर गई अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की पूरी कोशिश चल रही है। इसी कड़ी में अब नैनी झील, नैनीताल में 1 सितंबर से वोटिंग शुरू कर दी जाएगी। दरअसल बहुत कम ही सही, लेकिन सीमित मात्रा में पर्यटक यहां आने लगे हैं, इसी को देखते हुए 1…

Uttarakhand बादल फटने से जेई की मौत, तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी इलाके में बादल फटने से एक जेई की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। यह सभी लोग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यहां बन रही सड़क में काम कर रहे थे, जिस भवन में यह लोग रुके हुए थे, उसमें रात 3:00 बजे के करीब बादल फटने के कारण काफी मलबा गया, इस कारण से भवन को काफी नुकसान…

Uttarakhand : 485 नये कोरोना केस 10 जिलों में आए सामने, अपने जिले का हाल देखिए

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 25 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. मंगलवार को राज्य में 485 नए कोरोनावायरस केस सामने आ गये, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 16014 हो गई है, इसमें से 11201 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक 213 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6 कोरोनावायरस संक्रमित…

सोनिया गांधी अगले 6 महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी, तब तक चुन लिया जायेगा नया अध्यक्ष

सोनिया गांधी अगले 6 महीने तक कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी, घंटों चली सीडबल्यूसी बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। समाचार एजेंसियों के अनुसार बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की ओर से लिखी गई चिट्ठी का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से त्यागपत्र की पेशकश की, जिसे नकार दिया गया। इससे पहले राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वालों को भाजपा से मिला हुआ बताया…

चीन के साथ अगर बातचीत फेल हुई, तो सैन्य विकल्प भी मौजूद – सीडीएस जनरल रावत

चीन और भारत के बीच बने हुए तनाव के बाद भारत के सबसे बड़े जनरल सीडीएस बिपिन सिंह रावत ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जनरल रावत ने कहा है कि चीन के साथ सैन्य और राजनीतिक बातचीत अगर सफल नहीं होती है तो भारत के पास सैन्य विकल्प भी मौजूद है। जरनल रावत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और चीन के बीच तनाव बना…

Loading...
Follow us on Social Media