समाचार
Uttarakhand बीजेपी अध्यक्ष भगत ने मुख्यमंत्री से मिलकर की बड़ी डिमांड, पढ़ें पूरी खबर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देकर उनसे अनुरोध किया है कि राज्य में जिन नगरों में विकास प्राधिकरण कार्य कर रहे हैं वहां प्राधिकरण समाप्त कर दिए जाएं ,क्योंकि ये प्राधिकरण अपनी स्थापना के उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सके हैं ।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने…
Uttarakhand : 13 जिलों में फिर मिले 388 नये मरीज, देखिए आपके जिले में कितने
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 4 November 2020, Coronavirus in Uttarakhand, बुधवार को उत्तराखंड में 388 नये मरीज सामने आए, अब राज्य में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 3818 हो गयी है। आगे देखिये जिलावार बुधवार को आए नये मामले… जिलावार बुधवार को आए नये मामले… 1.अल्मोड़ा-14 2.बागेश्वर में-11 3.चमोली में -25 4.चंपावत में -3 5.देहरादून में -121 6.हरिद्वार में -40 7.नैनीताल जिले में -36 8.पौड़ी में -37 9.पिथौरागढ़…
Uttarakhand राज्य स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रमों की रूप रेखा तय, सीएम आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई, मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को राज्य मुख्यालय के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी सादगी के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित किये जाने पर बल दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार…
Uttarakhand कोरोना काल में लौटे 3 लाख से ज्यादा प्रवासी अब क्या कर रहे हैं, पढ़िए कितने वापस चले गए, आंकड़े चौंकाने वाले
कोरोना लॉकडाउन के दौरान राज्य में लौटे 3.57 लाख प्रवासियों में से एक लाख प्रवासी वापस लौटे हैं। सितम्बर, 2020 के अंत तक कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में लौटे प्रवासियों में से लगभग 29 प्रतिशत पुनः पलायन कर गए हैं। राज्य में लौटे प्रवासियों में से लगभग 71 प्रतिशत अपने मूल निवास या उसके पास के क्षेत्रों में चले गए हैं। इनमें से लगभग 33 प्रतिशत कृषि, पशुपालन आदि,…
Uttarakhand फिर मिले 316 नये मरीज, देखिए जिलावार विवरण
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 3 November 2020, Coronavirus in Uttarakhand. मंगलवार को उत्तराखंड में 316 नये मरीज सामने आए, अब राज्य में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 3705 हो गयी है। आगे देखिये जिलावार मंगलवार को आए नये मामले… जिलावार मंगलवार को आए नये मामले अल्मोड़ा में 19 ,बागेश्वर में 03, चमोली में 13 चम्पावत में 03, देहरादून में 74 हरिद्वार में 21, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल…
Video केदारनाथ में रातभर बर्फबारी, सवेरे दिखी हर तरफ बर्फ की सफेद चादर
केदारनाथ धाम में जब सवेरे लोग नींद से जागे तो यहां चारों और बर्फ की चादर बिछी हुई थी। दरअसल आधी रात के बाद से ही मंदिर और उसके आसपास के इलाके में बर्फबारी शुरू हो गई, इसके अलावा चमोली जिले के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। आगे देखिए वीडियो…. मंगलवार देर रात के बाद से उच्च पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों…
Uttarakhand यहां मिला 16 फीट लंबा अजगर, पूरी खबर पढ़ें
उत्तराखंड के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक 16 फीट का अजगर सांप दिखाई देने से हडकंप मच गया। पीरूमदारा क्षेत्र के सीतापुर टांडा गांव के सुखदेव सिंह मजदूरों के साथ खेत में धान कटाई के लिए गए थे, इस दौरान उन्हें वहां लगभग 15-16 फीट का सांप दिखाई दिया। सांप दिखाई देने से खेत में काम कर रहे मजदूर व अन्य लोग डरे हुए थे। जिसके बाद सुखदेव सिंह…
Uttarakhand सेब, नाशपाती आदि बागों के पुनर्जीवीकरण और विस्तारीकरण की बनेगी योजना, सीएम ने कृषि, उद्यान, रेशम विकास विभागों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में सेब, नाशपाती सहित अन्य फलों के बागों के पुनर्जीविकरण व विस्तारीकरण के लिए भरसार विवि और जीबी पंत विवि के कुलपतियों की एक समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों के स्किल डेवलपमेंट की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि फार्म मशीनरी बैंक और माइक्रो इरीगेशन का लाभ अधिकतम गांवों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सूअर, बंदर आदि जंगली जानवरों से खेती को…
कोरोना काल की मंदी से उबरने लगी देश की अर्थव्यवस्था, केन्द्रीय वित्त सचिव ने कहा लगातार हो रहा है सुधार
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद अब देश धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था में आई भारी मंदी से उबरने लगा है, केन्द्रीय वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा है कि सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों से अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं और ज़्यादातर क्षेत्र पूर्व कोविड स्तर पर लौटते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी अभी तक समाप्त नहीं हुई है…
अफगानिस्तान में काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला, पीएम मोदी ने हमले की निंदा की
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में काबुल विश्वविद्यालय पर आतंकी हमला हुआ है, आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतकों की संख्या 19 से ज्यादा हो सकती है। मरने वालों में अधिकतर छात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है, मोदी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की…
