Skip to Content

Home / समाचारPage 811

उत्तराखंड के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, AIIMS ऋषिकेश में शुरू हुई एडवांस एंडोस्कोपी

एम्स ऋषिकेश के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के तत्वावधान में एंडोस्कोपी पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डा. विकास सिंघल ने एडवांस एंडोस्कोपी की तकनीक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवांस एंडोस्कोपी तकनीक का लाइव डैमो भी किया। इस तकनीक की सुविधा एम्स ऋषिकेश में शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ आदि महानगरों के मेडिकल…

सिर्फ 48 दिन का होगा हरिद्वार कुंभ, फरवरी अंत में जारी होगी अधिसूचना

2021 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ सिर्फ 48 दिनों का होगा, कुंभ मार्च और अप्रैल महीने के बीच में आयोजित किया जाएगा। कुंभ को लेकर विधिवत अधिसूचना फरवरी के अंत में जारी की जाएगी, यह जानकारी उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए ये किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर…

पीएम मोदी ने 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रूपये किये ट्रांसफर, उत्तराखण्ड के 8 लाख 27 हजार किसानों को मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर किसान सम्मान निधि का ऑनलाईन ट्रांसफर किया गया। देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। उत्तराखण्ड के 8 लाख 27 हजार किसान परिवारों के खातों में दी गई 165 करोड़ की धनराशि। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के किसानों से बातचीत कर पीएम किसान सम्मान निधि, किसान…

ऋषिकेश मार्ग पर सूर्यधार झील के पास हो रहा एक और कृत्रिम झील का निर्माण, साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना मकसद

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से डोईवाला  विधानसभा  के अंतर्गत स्थित  सूर्यधार झील तथा इठारना  मंदिर  में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।  साथ ही उनके द्वारा ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि का निरीक्षण भी किया गया। ज्ञातव्य है कि वन विभाग की यह लगभग 833 एकड़ जमीन आईडीपीएल को लीज पर दी गई थी जिसकी लीज अवधि 2021 में समाप्त होने…

सीएम त्रिवेन्द्र ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा दिन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। श्रद्धेय वाजपेयी जी ने ही दशकों से चले आ रहे उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के संघर्ष का सम्मान करते हुए अलग राज्य का सपना साकार…

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की चेतावनी, मोबाइल और ऑनलाइन बैंक लोन सुविधा लेने वाले ध्यान से पढ़ें

मुख्य महाप्रबंधक रिज़र्व बैंक, योगेश दयाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि व्यक्तियों/छोटे व्यवसायों के बारे में ऐसी खबरें आई हैं कि वे अनधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफॉर्म/मोबाइल ऐप्स की बढ़ती संख्या के कारण त्वरित और परेशानी रहित तरीके से ऋण प्राप्त करने के वादों का शिकार हो रहें हैं। इन रिपोर्टों में ब्याज की अत्यधिक दरों और उधारकर्ताओं से मांगे जाने वाले अतिरिक्त छिपे हुए शुल्क, अस्वीकार्य…

सुशासन दिवस 2020 : अल्मोड़ा के पूरन सिंह और जौनसार के बलवीर सिंह को मिला जीवनदान, आयुष्मान योजना और उत्तराखंड

अटल आयुष्मान योजना के अतंर्गत उत्तराखंड में भी कई नौनिहालों को जीवनदान मिला है। सुखद यह है कि परिवार की आर्थिक तंगहाली के चलते दम तोड़ती लाडलों की जिंदगी फिर से चलने लगी है। लाभार्थियों ने इस कार्यकम को सरकार की कल्याणकारी योजना से ज्यादा भगवान के वरदान की तरह बताया है। अल्मोड़ा जनपद के तरूला निवासी पूरण सिंह गांव में ही रहकर अपनी आजीविका चलाते हैं। जैसे तैसे चल…

सुशासन दिवस 2020 : उत्तराखंड राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है – मुख्य सचिव ओमप्रकाश

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य में जीरो टोलरेन्स नीति के अन्तर्गत ईमानदारी व सुशासन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुये सरकारी काम काज में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा उत्तरदायित्व निर्धारण किये जाने तथा जनसेवाओं…

Uttarakhand शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश हुए रद्द, बोर्ड परीक्षाओं के चलते लिया फैसला

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश पर चल रहे संशय को समाप्त कर दिया है और सचिव विद्यालय शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम द्वारा शिक्षण कार्य जारी रखने के लिए आदेश दिया गया है। गुरुवार देर शाम को जारी आदेश में सचिव शिक्षा ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में 2 नवंबर से भौतिक रूप से रहने के आदेश जारी किए…

दुष्कर्म आरोपी विधायक की बढ़ी मुश्किल, महेश नेगी को अदालत ने डीएनए सेंपल देने को कहा

देहरादून। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट देहरादून ने दुष्कर्म के आरोपी महेश नेगी को डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के आदेश दिए हैं। उन्हें बृहस्प‌तिवार को देहरादून सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इसके लिए दून अस्पताल प्रबंधन को भी डीएनए सैंपल के लिए टीम भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। वर्तमान में…

Loading...
Follow us on Social Media