समाचार
पिथौरागढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत, मातम में बदला नये साल का जश्न
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला इलाके में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात की है, बताया जा रहा है कि युवक और युवती धारचूला से थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने के लिए नारायण आश्रम की ओर निकले हुए थे, देर रात को इनका बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना का पता आज शुक्रवार सवेरे चला,…
उधम सिंह नगर : प्रधानमंत्री मोदी ने नगर पंचायत दिनेशपुर को दिया प्रथम पुरस्कार, पीएम आवास योजना में किया उत्कृष्ट कार्य
उधम सिंह नगर : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में नगर पंचायत दिनेशपुर को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगर पंचायत दिनेशपुर को वर्चुअल तरीके से सम्मानित किया। कलक्ट्रेट के वीसी सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष सीमा सरकार व नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के 6 शहरों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की भी…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दीं, कहा कोरोना से जंग अभी भी जारी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाला वर्ष, हम सभी के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में पूरी मानव…
Uttarakhand : 2020 में उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार का कैसा रहा काम, कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाए
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में साल 2020 में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बातें कम, काम ज्यादा की तर्ज पर इस वर्ष राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए। एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी गई, वहीं राज्य को नई दिशा देने वाले फैसले लिए गए। इस वर्ष जनभावनाओं का सम्मान देखा गया तो वर्षों से लम्बित परियेाजनाओं को पूरा होते हुए भी देखा…
Uttarakhand ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना, मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के दिये निर्देश
मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना के सम्बन्ध में रेल विकास निगम लिमिटेड और शासन के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपदों को प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों…
Uttarakhand यहां गाड़ियों के आगे आ गया टाइगर, दहशत में आए यात्री, पूरी खबर पढ़ें
जरा सोचिए कि आप देर रात को ड्राइविंग कर कहीं जा रहे हैं, सुनसान जंगल के रास्ते से आपकी गाड़ी गुजर रही है, आप जंगल के रास्ते से गुजरते हुए तल्लीनता से ड्राइविंग कर रहे हैं, लेकिन तभी आपके सामने एक टाईगर आ जाता है। टाइगर पर गाड़ी की लाइट पड़ती है लेकिन टाइगर भागता नहीं है, इसकी जगह टाइगर बीच सड़क पर खड़े हो जाता है। सोचिए ऐसे में…
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, 10 जून तक सभी परीक्षाएं होंगी खत्म
दिल्ली – केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की। निशंक ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम का किया ऐलान। 4 मई से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा, 10 जून तक परीक्षाओं को खत्म किया जाएगा। 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाएंगे, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी, ऑफलाइन ही की जाएंगी…
हल्द्वानी पहुंची पीएम मोदी द्वारा प्रज्वलित विजय ज्योति मशाल, 1971 भारत-पाक युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ
हल्द्वानी : 1971 भारत-पाक युद्ध विजय की 50वी वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक लाई गई। जहां पर वाॅर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये। कुमाऊं कमिश्नर अरविन्द सिंह हयांकी ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी साथ ही अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी उपजिलाधिकारी विवेक राय, आर्मी आफिसरों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। जय हिन्द के नारे…
Uttarakhand यहां 48 घंटे के लिए कम्पलीट लॉकडाउन, व्यापार संघ की मांग पर प्रशासन का फैसला
उत्तराखण्ड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोलीहाट मुख्यालय में 23 दिसंबर से 4 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली में भी हालात पर काबू पाने के लिए बुधवार यानी आज सुबह 7:00 बजे से 48 घंटे तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। यहां तहसील के 2 राजस्व उपनिरीक्षकों के संक्रमित मिलने पर गंगोलीहाट तहसील…
चीन के साथ बातचीत में अभी तक कोई सफलता नहीं, यथास्थिति बरकरार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा मुद्दे पर भारत की चीन के साथ कई दौर की वार्ता हुई है, लेकिन अभी तक उसमें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। अगले दौर में एक बार फिर सैन्य स्तर की बातचीत होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये एक साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वहां यथास्थिति बरकरार है,…
