समाचार
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार : 17 अधिकारी पुरुस्कृत, पढ़िए किसे क्यों मिला अवार्ड
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019-20 से पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने 17 अधिकारियों को पुरस्कृत किया। व्यक्तिगत श्रेणी में 03 अधिकारियों एवं सामुहिक श्रेणी के 03 पुरस्कार प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार का उद्देश्य अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा…
हल्द्वानी की तस्वीर बदलने वाली है, देखिए कैसा दिखेगा इस योजना पर काम पूरा होने के बाद
कुमाऊं के प्रवेश द्वार महानगर हल्द्वानी की खूबसूरती में इजाफा हो एवं सड़क दुर्घटनायें ना हों और महानगर के विभिन्न चौराहों से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों को जाने वाला ट्रैफिक सुगम हो इसके लिए एक नया प्रोजेक्ट जनहित एवं पर्यटकों के हित के लिए तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट को उच्च स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है। इस योजना पर तकरीबन प्रथम चरण में 10 करोड की धनराशि व्यय…
देहरादून में गणतंत्र दिवस ट्रैफिक प्लान, इसे पढ़कर ही घर से निकलें Republic Day 2021
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान देहरादून शहर का रूट प्लान जारी कर दिया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा जबकि पार्किंग के लिए भी स्थान बनाए गए हैं। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी वीआइपी ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा से कॉन्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने ओर वीवीआइपी द्वार (गेट न-1) से प्रवेश करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों,…
भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर झड़प, चीन के कुछ सैनिकों के घायल होने की खबर
भारत और चीन के सैनिकों के बीच दोनों देशों के बीच में लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार झड़प की खबर सिक्किम के नाकु ला से आ रही है। सेना की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया है कि यह एक मामूली झड़प थी। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस झड़प में चीन के कुछ सैनिक भी…
Haridwar Kumbh 2021 केंद्र ने गाइडलाइन जारी की, कुंभ आने वालों को लानी होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट
बहुत जल्द हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होने वाला है, इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक SOP जारी की है इसमें कोरोना महामारी को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गाइडलाइन में कहा गया है कि कुंभ मेले के लिए जो भी श्रद्धालु आना चाहते हैं उन्हें उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, साथ ही अपने राज्य से संबंधित अस्पतालों में जांच करवा कर कोविड-19…
उत्तराखंड की CM बनीं सृष्टि गोस्वामी, विधानसभा में हुआ स्वागत, की समीक्षा बैठकें
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज रविवार को हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने एक दिन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला। सृष्टि देहरादून स्थित विधानसभा पहुंची जहां प्रोटोकल मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। सृष्टि ने यहां करीब दर्जनभर विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सृष्टि ने शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया। आपको बता दें कि सृष्टि गोस्वामी ने विधानसभा भवन में दोपहर…
Haridwar Kumbh 2021 कुंभ क्षेत्र के कुल 86 कार्यों में से अधिकांश हुए पूर्ण, मुख्यमंत्री ने किया दौरा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ पूरी तरह से ‘बेदाग’ होगा। देश और दुनिया से जो श्रद्धालु यहां आएंगे हमारी सरकार उनकी हर अपेक्षा और आशंका पर पूर्ण रूप से खरी उतरेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लालतप्पड़ फ्लाई ओवर के साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किये जा…
अर्धसैनिक बलों और उनके परिवारों के लिए एक अच्छी योजना, 24,000 अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है, अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के लिए अब केंद्रीय CAPF आयुष्मान योजना शुरू की गई है। असम के गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना की शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में काम करने वाले जवानों और उनके परिवारों को…
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लालतप्पड़ फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, कुछ ही दिनों में होगा शुरू
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल लाल तप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी…
Parakram Diwas 2021 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, पीएम मोदी ने कोलकाता में दी श्रद्धांजलि
आज 23 जनवरी को जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहा है तब एक नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। नेताजी की जयंती को पूरा देश अब हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगा। 23 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस मौके…
