समाचार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में वर्ष 2021-22 के लिये 4200 करोड़ रूपए, चारों धाम को रेलवे से जोड़ने पर भी हो रहा काम
केंद्रीय बजट में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में वर्ष 2021-22 के लिये 4200 करोड़ रूपए का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में इन वर्षों में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में बहुत तेजी से…
Uttarakhand मसूरी सहित उच्च पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, देहरादून सहित मैदान में बूंदाबांंदी
उत्तराखंड में गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश के बाद पारा गिर गया है। प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री,यमुनोत्री सहित चाराें धामों, व औली, हर्षिल घाटी में हिमपात हुआ है। गुरुवार सुबह तक घाटी में बर्फ की चादर…
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में पहले से काफी बढ़ी है रोड कनेक्टिविटी, रुद्रप्रयाग में काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया
दिनांक 4 फरवरी 2021 : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित यूजेवीएन लिमिटेड की काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना जिला रुद्रप्रयाग के उखीमठ विकासखंड में काली गंगा नदी पर कालीमठ कोटमा मार्ग पर स्थित है। ये परियोजना दिनांक 15-16 जून 2013 में आई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं विद्युत गृह…
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 : ऐसे तय होंगी कपाट खुलने की तिथियां, तैयारियां पूरे जोरों पर
ऋषिकेश/ देहरादून। 4 फरवरी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 16 फरवरी मंगलवार को पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान से नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगी। प्रात: 9.30 बजे से राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित किये जाने हेतु समारोह शुरू होगा। इसी दिन गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा का भी दिन निश्चित हो जायेगा। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह…
उत्तराखंड को मिलेगा ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2020, देश की पहली ई-कैबिनेट संचालन के लिए सम्मान
उत्तराखण्ड को 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया जाएगा। लखनऊ में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के गोपन विभाग के अधिकारी यह अवार्ड प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। नाॅन-प्रोफिट सोसायटी सीएसआई ई गवर्नेस में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य के लिए अवार्ड…
उत्तराखंड : कक्षा 6 से 11 के स्कूल खोलने के आदेश जारी, इन नियमों का पालन करना होगा
देहरादून: मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने प्रदेश में छठवीं क्लास से लेकर 11वीं क्लास के आवासीय विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन के मुद्दे पर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत शासन की तरफ से साफ कहा गया है कि पहले कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई प्रारंभ किए जाने के आदेश हुए थे लेकिन अन्य कक्षाओं को लेकर फैसला नहीं हुआ…
उत्तराखंड : दुर्मी नाम की दुर्गम घाटी में पहली बार पहुंचा कोई मुख्यमंत्री, विकास यहां अभी पूरी तरह नहीं पहुंचा
गोपेश्वर। सरकार जनता के द्वार’ के सिद्धांत को सार्थक करते हुए मुख्यमंत्री त्रिआवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सीमांत जनपद चमोली की एक ऐसी घाटी में पहुंचे, जहां देश की आजादी के बाद से अब तक प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री ने आना मुनासिब नहीं समझा। दुर्मी नाम की इस दुर्गम घाटी की जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया था। बीते 9 नवंबर को…
Uttarakhand आधी शादी में बदलना पड़ा दूल्हा, दुल्हन को पता लग गया था उससे छिपाया गया एक राज
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है, यहां शादी की रस्मों के बीच में दूल्हे को बदलना पड़ा। दरअसल दुल्हन पक्ष को दूल्हे की कमजोरी का पता चल गया था, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन इस जिद पर अड़ गई कि उसी मंडप में वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करेगी, दुल्हन की जिद को पूरा करने…
Uttarakhand चमोली में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अनोखी पहल, मुख्यमंत्री ने यहां विद्यार्थियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोपेश्वर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर में युवाओं से संवाद किया। प्रतिभाशाली और निर्धन बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर की शुरूआत करने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें उपयुक्त अवसर दिए जाने की जरूरत है। पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम का उद्धरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खुली आंखों…
मोदी सरकार में महंगाई दर 25 साल में सबसे कम, कांग्रेस खुद का कार्यकाल देखे : भगत
देहरादून 3 फरवरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को महंगाई पर प्रलाप से पहले अपने कार्यकाल की ओर ध्यान देने की जरुरत है। साथ ही कहा कि आंकड़े पुख्ता करते हैं कि 25 साल में महंगाई दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सबसे कम है। भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि कोविड के चलते पूरे विश्व की अर्थ व्यव्स्था चरमरा गई,लेकिन नरेन्द्र मोदी के…
