समाचार
पीएम मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की समीक्षा की, दिये महत्वपूर्ण निर्देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि कोविड-19 के टिकाऊ प्रबंधन के लिए समुदाय की जागरुकता और इसकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है और कोविड-19 प्रबंधन के लिए जन भागीदारी और जन आन्दोलन जारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने उल्लेख किया कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड उपयुक्त व्यवहार तथा टीकाकरण की पंच-कोणीय रणनीति का अगर पूरी…
Uttarakhand : 24 घंटे में 550 नये संक्रमित मिले, देखिए किस जिले में कितने, देहरादून और हरिद्वार में स्थिति चिंताजनक
उत्तराखंड में आज रविवार 4 अप्रैल 2021 कोरोना के 550 नए मामले सामने आए। सक्रिय संक्रमितों की संख्या ने तीन हजार का स्तर पार कर लिया है। वहीं स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की दर 94 फीसद से नीचे 93.85 फीसद पर आ गई है। आज दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। राज्य के आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में 221, हरिद्वार में 173, नैनीताल में…
Uttarakhand बिना मास्क के पाए जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर होगा चालान, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा समस्त नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। इसमें किसी तरह की रियायत न बरती जाए। प्रमुख बाजारों और भीड़ भाङ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सर्कल ऑफ़िसर इसकी स्वयं…
Uttarakhand जंगल में शिकार को गए 5 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 4 की मौत, 1 लापता
टेहरी जिले के कुंडी गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां जंगल में शिकार करने गए कुण्डी गांव के पांच युवकों में से चार के शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। जबकि, पांचवा लापता है। एक साथ चार युवकों की मौत से कुण्डी गांव में मातम का माहौल पसरा है, दरअसल भिलंगना ब्लाक के गांव कुण्डी में पांच दोस्त शनिवार दोपहर जंगल में शिकार के…
उत्तराखंड ने बढ़ती वनाग्नि को लेकर केन्द्र से मदद मांगी, सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की, मिले दो हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड में जंगलों में आग की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए राज्य की ओर से केंद्र से हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ की मांग की गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर उत्तराखंड में बढ़ती हुई जंगलों की आग की घटनाओं को देखते हुए यह मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा दो हेलीकाप्टर उपलब्घ कराए गए हैं।…
Uttarakhand मौसम का यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, भूस्खलन और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, सोमवार से लेकर गुरुवार तक उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है ।मौसम विभाग की ओर से सोमवार से लेकर अगले 4 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 तारीख सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय…
Uttarakhand बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 439, चार मौत, जिलावार विवरण देखें
प्रदेश में आज कोरोना के 439 नए मामले सामने आए हैं जबकि राज्य में आज 04 मरीजों की मौत हुई।176 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। शनिवार की शाम 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 439 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिनमें देहरादून जिले से 228, हरिद्वार से 85, नैनीताल जिले से 45, उधमसिंह नगर से 23 ,पौड़ी से 11 , टिहरी से…
Uttarakhand प्रदेश के सभी पत्रकारों का कोविड वैक्सीनेशन करवाने का निर्देश, मुख्यमंत्री ने बताया फ्रंटलाइन वर्कर
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनेशन के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण/ जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यों हेतु फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तिथि तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी…
Uttarakhand नैनीताल और आसपास विकराल हुई जंगल की आग, बिजली ठप, सड़क पर गिर रहे पत्थर
नैनीताल : जिले व आसपास के इलाकों में जंगल में लगी आग के कारण काफी परेशानी हो रही है, नैनीताल शहर और आसपास के इलाके में सवेरे से बिजली की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। खुरपाताल इलाके में जंगल में लगी आग के कारण बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से करीब 500 से 600 मीटर बिजली की लाइन को नुकसान हो गया है। इस कारण शहर और आसपास…
Uttarakhand प्रताप नगर के ग्राम मुखेम, कुडी व खिट्टा के लिए रोडवेज की बस शुरू, लोगों में खुशी
प्रताप नगर के ग्राम मुखेम, कुडी व खिट्टा में परिवहन निगम की बसें चलवाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और विधायक विजय सिंह पंवार का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोग लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय जनता की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों को उक्त गांवों के लिये बस सेवा शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने…
