Skip to Content

Home / समाचारPage 741

Uttarakhand प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गांव वालों ने पीट-पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल होने के बाद मामले में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दन्या में बीते गुरुवार को कथित तौर पर युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी, इसमें से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ लोग सोशल मीडिया पर न सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं बल्कि…

Uttarakhand : 24 घंटे में 5493 नये मरीज, 107 मौत, पढ़िए हर जिले का हाल

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण इन दिनों चरम पर है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी रिपोर्ट में विगत 24 घंटों में 5493 नए कोविड एक्टिव केस आये हैं और 107 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। प्रदेश में वर्तमान में 51 हजार 127 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में बताये जा रहे हैं। अगर जिलेवार नए संक्रमितों की बात की जाए तो शनिवार को बागेश्वर में…

Uttarakhand : 1 मई से नहीं लग पाएगी राज्य में 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन, स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी

उत्तराखंड में कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से लगातार सरकार द्वारा ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजाम किए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने यह भी बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन हेतु 122108 डोज कोविशील्ड एवं 42…

Uttarakhand हल्द्वानी और नैनीताल के कई अन्य इलाकों में भी कर्फ्यू, पढ़िए किसे होगी छूट

हल्द्वानी 30 अप्रैल 2021 – जिले में तीन मई तक लगाये गये कोविड कर्फ्यू में नये इलाके भी शामिल किये गये है। कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह निर्णय लिया है। नये इलाकों में भी एक मई से सायं तीन बजे से कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो जायेगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया है कि हल्द्वानी नगर निगम नगर क्षेत्र में जहां…

उत्तराखंड में दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की फैक्ट्री, बाजार में खरीदने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

उत्तराखण्ड के पौडी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी छापेमारी करते हुए कोरोना महामारी में संक्रमित मरीज के लिए जरूरी रेमडेसिविर इंजेक्शन की नकली फैक्ट्री पकड़ी है। उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तराखण्ड के कोटद्वार में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन…

Uttarakhand : 24 घंटे में 5654 नये मामले, 122 मौत, जिलावार विवरण देखें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आज शुक्रवार 30 अप्रैल को 5654 नये मामले आए, 122 लोगों की जान भी चली गई। अब राज्य में एक्टिव केस 55,886 हैं । आगे देखिए जिलावार विवरण….. आज राज्य में आए नये संक्रमण के मामलों में अल्मोड़ा में 220, बागेश्वर में 26, चमोली में 264, चंपावत में 105, देहरादून में 1915, हरिद्वार में 856, नैनीताल में 999, पौड़ी में 366, पिथौरागढ़ में 66, रुद्रप्रयाग…

मुख्यमंत्री ने 108 सेवा के 132 वाहनों को जनता को समर्पित किया, पढ़िए किस जिले को कितनी मिलीं

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज गढ़ी कैंट स्थित कैम्प कार्यालय से 108 सेवा के 132 वाहनों को जनपदों के लिए रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा यूडीआरपी-एफ के माध्यम से 132 एम्बुलेन्स को स्वास्थ्य महानिदेशालय को फरवरी एवं मार्च माह में उपलब्ध कराया गया था। सरकार द्वारा इन 132 नवीन एम्बुलेंस को 108 के बेड़े में शामिल कर कुंभ मेला 2021 में संचालित किया जा रहा था। आज मुख्यमंत्री…

DRDO की मदद से गढ़वाल और कुमाऊं में जल्द तैयार होंगे 1400 ऑक्सीजन बेड और आईसीयू, राज्य में 300 रुपए की गई रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने दो दिनों में 7 मिड लेवल अस्पतालों की अतिरिक्त व्यवस्था की हैं जिसके बाद राज्य में 700 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 39 आईसीयू और दो वेंटीलेटर अतिरिक्त बढ़ गए हैं। सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार पांडेय ने मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि राज्य सरकार के पास वर्तमान में 12 कोविड अस्पताल,62 डीसीएससी…

चारधाम यात्रा स्थगित, कपाट नियत समय पर खुलेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा केवल तीर्थ पुरोहित ही करेंगे नियमित पूजा पाठ

देहरादून। राज्य में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और तीर्थ-पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा-पाठ करेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। गढ़ी कैंट स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत…

कोरोना संबंधित मरीज नजदीकी सैन्य अस्पतालों में भी जा सकते हैं, सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को दी जानकारी

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की। जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना का मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि सेना देश के विभिन्न भागों में अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर रही…

Loading...
Follow us on Social Media