Skip to Content

Home / समाचारPage 678

तालिबान का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

Dehradun अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्जे के बाद अफरा-तफरी मची हुई है, और डर का माहौल व्याप्त है। अन्य देशों के नागरिक जहां अपने देश लौट रहे हैं, तो वहीं अफगानिस्तान के लोग भी वहां से बाहर निकलना चाहते हैं। भारत सरकार भी अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने की कोशिश में है। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में तैनात भारतीय दूतावास के कर्मचारी अब नई दिल्‍ली लौट गए हैं।…

Uttarakhand रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा, सीएम धामी ने खटीमा में किया ऐलान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की…

Uttarakhand परिवार सहित जागेश्वर मंदिर पहुंचे जे पी नड्डा, यहां जप और रुद्राभिषेक किया

अल्मोड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह जागेश्वर मंदिर पहुुंचे। उन्होंने परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसे जेपी नड्डा का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त को 2022 चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार…

Uttarakhand पर्यटकों के लिए खुली ऐतिहासिक गर्तांग गली, एक बार में सिर्फ 10 लोग जा सकेंगे

उत्तरकाशी जिले में मौजूद प्रसिद्ध गर्तांग गली पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि पर्यटकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा, वहीं एक बार में गर्तांग गली में सिर्फ 10 पर्यटक जा सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि भैरवघाटी के…

Uttarakhand अल्मोड़ा में 19 साल की युवती की दिनदहाड़े हत्या, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत सोमेश्वर से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है यहां दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा गांव में दिन दहाड़े एक युवती की उसके ही घर में हत्या करके हत्यारा फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच…

Uttarakhand Government Job : 894 फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Dehradun उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन विभाग के अंतर्गत समूह ग के अंतर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए है इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 7 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया गया है जिन अभ्यर्थियों द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल नहीं भरे हुए हैं…

Exclusive काबुल एयरपोर्ट पर हैं उत्तराखंड के 100 के करीब युवा, इंतजार कि कोई देश से लेने आएगा…..

अफगानिस्तान में रोजगार की तलाश में और नौकरी करने गये 100 के करीब युवा जो देहरादून से हैं, इस कोशिश में बेचैन और खौफजदा हैं कि उनको सुरक्षित भारत ले जाने के लिए भारत सरकार की तरफ से किसी कोशिश की झलक अभी तक नहीं मिली है। वे चाहते हैं जल्द से जल्द उनको अफगानिस्तान से भारत ले जाने के लिए कोई अभियान शुरू हो। तालिबानों का कुछ पता नहीं…

Uttarakhand : 118 करोड़ 35 लाख रूपए का राहत पैकेज महिला स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए, 7 लाख 54 हजार 984 लाभार्थियों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद में कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए 118 करोड़ 35 लाख रूपए के राहत पैकेज की घोषणा की। इससे राज्य में 07 लाख 54 हजार 984 लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न स्वयं…

नैनीताल : दीक्षा को मारकर नग्नावस्था में क्यों छोड़ गया इमरान, हो गया खुलासा

नैनीताल: विगत 15/16 अगस्त 2021 की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान अपनी महिला मित्र दीक्षा व दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए। इस दौरान नैनीताल स्थित होमस्टे में रुककर दीक्षा मिश्रा की जन्मदिन की पार्टी की गई पार्टी के बाद उनके दोस्त भी अपने दूसरे कमरे पर चले गए। रात्रि में ऋषभ उर्फ इमरान द्वारा अपनी महिला मित्र से आपसी कहासुनी के बाद दीक्षा मिश्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई…

Uttarakhand : 20 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, क्या रहेगा कार्यक्रम पढ़ें

देहरादून 18 अगस्त, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 20 अगस्त को देहरादून पंहुचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा अलग अलग 11 बैठकों में भाग लेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 अगस्त को 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरेंगे, यहां मुख्यमंत्री, मंन्त्री व प्रदेश महामंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात भानियावाला, छिदरवांला ,नेपाली फार्म, रायवाला, होटल गॉडविन…

Loading...
Follow us on Social Media