Skip to Content

Home / समाचारPage 675

Uttarakhand धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता

दिल्ली : उत्तराखंड में धनोल्टी से निर्दलीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रीतम सिंह पंवार इससे पहले यमुनोत्री से विधायक थे, तब वह यूकेडी से चुनाव लड़े थे। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की पर्ची देकर पार्टी में शामिल किया। उनको शामिल कराने वालों में राज्यसभा सांसद अनिल…

उत्तराखंड के लिए BJP ने चुनाव प्रभारी घोषित किए, टिकट इनकी देखरेख में ही दिये जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारियों में जुट गई है, इसी सिलसिले में उत्तराखंड सहित जल्द ही दूसरे अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी की ओर से चुनाव प्रभारियों के नाम तय कर दिए गए हैं। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के लिए केंद्रीय…

बड़ी खबर : उत्तराखंड की राज्यपाल ने दिया त्यागपत्र, राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा

देहरादून । उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेजा है। वह 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। वहीं इससे पहले वह आगरा की मेयर भी रही हैं। बता दें कि राज्यपाल के इस्तीफे के बाद उनके सक्रिय राजनीति में वासपी की चर्चा है। इतना ही नहीं बेबी रानी मौर्य की यूपी चुनाव में अहम भूमिका संभव है। दरअसल उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी…

केंद्र सरकार ने फिर बढ़ाई रबी फसलों की एमएसपी, करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ, नयी कीमत देखिए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में रबी विपणन मौसम 2022-23 के लिए रबी फसलों की एमएसपी निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा कि हर बार की तरह एक बार फिर मोदी सरकार ने फसलों की एमएसपी बढ़ाकर तय की है, इससे देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस…

Uttarakhand : अपने स्कूल की छात्रा का अपहरण कर रहे थे, 2 पकड़े गए और 2 फरार

देहरादून में पुलिस प्रशासन में उस वक़्त हडकंप मच गया जब शिमला बाइपास रोड पर झीवरहेड़ी गांव में तीन-चार युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित वाहन में बैठकर फरार हो गए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से…

उत्तराखंड बीजेपी में बगावत ? कांग्रेस से आए नेताओं पर बीजेपी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप

उत्तराखंड भाजपा में विधायक उमेश शर्मा काऊ के हंगामे के मामले पर अब कांग्रेस से 2016 में भाजपा में आए नेताओं का लामबंद होना शुरू हो गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शुरुआत करते हुए उमेश शर्मा काऊ के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जाहिर कर दी है। हरक सिंह रावत ने दो टूक कहा है कि भाजपा में कांग्रेस से आए नेताओं को सम्मान…

Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम में छापा मारा, मचा हड़कंप

Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने…

Uttarakhand चुनावी यात्राओं पर हरीश रावत और बीजेपी आमने-सामने, रावत ने जन आशीर्वाद यात्रा पर किया था कटाक्ष

देहरादून 7 सितंबर, पूर्व सीएम हरीश रावत के पश्चाताप यात्रा वाले बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने तीखा हमला बोला है। राजेश कुमार ने कहा है कि आज हरीश रावत भाजपा को राजनीति का पाठ पढ़ा रहे हैं। कल जब कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने राज्य की जनता के लिये क्या किया? कितने युवाओं को रोजगार से जोड़ा? कितनी महिलाओं की पेंशन लगाई? इस आंकड़े को सार्वजनिक करना…

Uttarakhand आप सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल को सेक्यूरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई, टिफिन लेकर पहुंचे…..

आप के सीएम चेहरे कर्नल अजय कोठियाल को महिला एवं बाल विकास विभाग चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। अपना नियुक्ति पत्र लेकर कर्नल कोठियाल आज सचिवालय पहुंचे और वहाँ मौजूद लोगों को मिठाई खिलाते हुये कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। कर्नल अजय कोठियाल को यह नियुक्ति ए स्क्वायर नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से मिली है। मंगलवार को आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल…

पीएम मोदी ने शिक्षक पर्व को संबोधित किया, टॉकिंग बुक्स सहित कई कार्यक्रम किये लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को “गुणवत्ता और सतत विद्यालय : भारत में विद्यालयों से ज्ञान प्राप्ति” विषय पर आयोजित ‘शिक्षक पर्व’ के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश, टॉकिंग बुक्स, सीबीएसई का स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और मूल्यांकन ढांचा, निपुण भारत के लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर…

Loading...
Follow us on Social Media