समाचार
Uttarakhand उत्तरकाशी में 5.7 तीव्रता के भूकंप के बीच राहत और बचाव कार्य को परखा, कीर्ति इंटर कॉलेज से निकाले घायल बच्चे
उत्तरकाशी में प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जनपद में गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 13 मिनट पर भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 5.7 आंकी गई। भूकम्प का केंद्र कुटेटी के जंगलों में था। भूकम्प से कोई जन एवं पशुहानि नहीं हुई है। भूकम्प के कारण घटना स्थल कीर्ति इंटर कॉलेज…
Uttarakhand राज्यभर में स्वरोजगार शिविर लगाने का रोस्टर तैयार, 30 सितम्बर तक सभी 13 जिलों में आयोजित होंगे 240 शिविर
देहरादून। अगले 30 दिनों में राज्य में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने का काम अभियान के रूप में चलेगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनपदों में ‘स्वरोजगार शिविर’ लगाये जायेंगे। इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही आवेदकों…
1 सितंबर 1994 : खटीमा गोलीकांड, जिसने बदल दी थी राज्य आंदोलन की दिशा, बन गया था एक ऐतिहासिक जन आंदोलन
एक सितम्बर 1994 को उत्तराखंड में काले दिन के रूप में याद किया जाता है। हर उत्तराखंडी के जेहन में आज भी वर्ष 1994 के सितंबर महीने की पहली तारीख का वो मंजर ताजा है जब उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर सुबह से हजारों की संख्या में लोग खटीमा की सड़कों पर आ गए थे। इस दौरान ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा हुई, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या…
Uttarakhand सीएम धामी का राज्य आंदोलनकारियों को तोहफा, खटीमा में की महत्वपूर्ण घोषणाएं
खटीमा, उधम सिंह नगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा आदि जगहों पर हुई शहादत से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ।…
Uttarakhand ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं सहित 3 बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी, 1 सप्ताह में देना होगा जवाब
Dehradun : भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह…
Uttarakhand Government Jobs : 154 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 के तहत राज्यभर के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं एवं ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षकों के 154 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आयोग ने आज यानी एक सितंबर को विज्ञापन जारी किया है। 154 रिक्त पदों में ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं…
Uttarakhand ग्रामीण और तेंदुए की हुई भिड़ंत, तेंदुए को जान गंवानी पड़ी, पूरी खबर पढ़ें
Pithoragarh : उत्तराखंड में जंगल में मवेशियों को चराने गए एक ग्रामीण की तेंदुए से भिड़ंत हो गई, इस भिड़ंत के बाद तेंदुए को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीण की जैसे ही तेंदुए से भिड़ंत हुई ग्रामीण में तेंदुए पर हमला कर दिया और तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनी सैनी गांव की है। गांव का एक ग्रामीण जंगल में अपने…
Uttarakhand धारचूला में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी, पीड़ित परिवारों को मुआवजे के चेक प्रदान किये
Dharchula, Pithoragarh : धारचूला पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के साथ ही जुम्मा गांव का हवाई सर्वेक्षण किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एसएसबी केंप में जुम्मा के जामुनी तोक के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मिले व शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवारों को राहत राशि चार – चार लाख रुपए का चेक मृतक के परिजनों को दिए , साथ ही मुख्यमंत्री ने 1- 1 लाख रुपए…
बड़ी खबर : कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, 1 सितंबर से होनी थी आयोजित
Nainital कुमाऊं विश्वविद्यालय की कल यानी बुधवार से प्रस्तावित परीक्षाओं को पीछे करने की मांग पर मंगलवार को छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित थीं। परीक्षाओं को एक माह के लिए स्थगित कर…
Uttarakhand बदरीनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात, मौसम हुआ सुहावना
31 August 2021 : उत्तराखंड में लगातार कई दिनों की बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं उच्च हिमालयी चोटियों पर मौसम के पहले हिमपात की अच्छी खबर भी है। बीते सोमवार पूरी रात बदरीनाथ में जहां बारिश होती रही, वहीं इसके आसपास की चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में मंगलवार की मौसम खुला तो नर-नारायण पर्वत समेत आसपास की चोटियों…
