समाचार
उत्तराखंड को बड़ी सौगात, देहरादून में इंटरनेट एक्सचेंज शुरू, नैनीताल में जल्द शुरू होगा
1 Nov. 2021 : Dehradun : इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है, देहरादून के आइटी पार्क में स्थापित किए गए राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उद्घाटन किया। आने वाले दिनों में राज्य के हर जिले में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा। बलूनी के मुताबिक…
Uttarakhand पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत का केदारनाथ में भारी विरोध, वापस लौटना पड़ा
Rudraprayag, 1 Nov 2021 : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदारनाथ में सोमवार को भारी विरोध झेलना पड़ा, त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने और केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहे थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत को मंदिर से पहले ही तीर्थ-पुरोहितों ने रोक लिया। दरअसल चार धाम से जुड़े हुए तीर्थ पुरोहित लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आंदोलन…
डेयरी क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए 5,000 करोड़ की डेयरी सहकार योजना शुरू, अमित शाह ने किया शुभारंभ
1 Nov 2021 : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकारिता से समृद्धि’ के दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने संयुक्त रूप से देश में सहकारी डेयरी व्यवसायों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान देते हुए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना वाली योजना ‘डेयरी सहकार’ प्रारंभ की है। यह पहली बार…
Uttarakhand तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित हुआ तुंगनाथ महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने भी हिस्सा लिया
1 Nov. 2021 : पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
उत्तराखंड के चकराता में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने शोक जताया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
31 Oct. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चकराता में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया “उत्तराखंड के चकराता में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ…
Uttarakhand टिहरी में मुख्यमंत्री ने 95 करोड़ 46 लाख रुपये की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया, की महत्वपूर्ण घोषणाएं
31 Oct. 2021 : जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।…
राष्ट्रीय एकता दिवस : सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, रन फॉर युनिटी दौड़ में हिस्सा लिया
31 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल…
कुमायूं मंडल के ऊधम सिंह नगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया
31 Oct. 2021, राज्य के उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध जमीन पर एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र संचालित होगा जो कुमायूं मंडल के मरीजों के लिए एम्स की सुविधाएं प्रदान कर उपचार की सेवाओं को उपलब्ध कराएगा। उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश द्वारा सैटेलाइट केंद्र खोले जाने संबंधित पत्र भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार निलाम्बुज शरण की ओर से एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर को…
Uttarakhand सैनिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोटद्वार स्थित विजय गार्डन में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय देते हुए तमाम लड़ाईयों को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री…
Uttarakhand देहरादून में बड़ा हादसा, 13 की मौत, कुछ घायल, खाई में गिरा यात्री वाहन
Dehradun 31 Oct. 2021 : उत्तराखंड के चकराता में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र की इस घटना में बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर…
