Skip to Content

Home / समाचारPage 636

Uttarakhand प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा ओपन जिम, सीएम धामी की घोषणा के बाद आदेश जारी

6 Nov. 2021, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में सचिव युवा कल्याण एस.ए.मुरूगेशन द्वारा राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों विशेषकर युवा वर्ग को स्वस्थ्य रहने हेतु सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने हेतु “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।…

उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, एक सप्ताह तक चलेगा

6 Nov 2021, Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं।शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी…

केदारनाथ और गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, 20 नवंबर को होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंंद

श्री यमुनोत्री धाम ( उत्तरकाशी)/ देहरादून। 6 नवंबर। उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है धर्मग्रंथों के अनुसार श्री यमुना जी को यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌ मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को…

केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंंद, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे इस बार

6 Nov. 2021 : श्री केदारनाथ धाम/ देहरादून – उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार भैया दूज वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति…

Uttarakhand सरकार ने और घटाए पेट्रोल-डीजल के रेट, नये दाम पढ़ लीजिए

Dehradun, 6 Nov. 2021 : प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को पांच रुपये और घटा दी गई। अब वैट में कुल सात रुपये कम किए गए हैं। डीजल पर भी वैट दो रुपये कम किया गया है। केंद्र व राज्य सरकार, दोनों की ओर से रियायत मिलाकर अब राज्य में पेट्रोल व डीजल पर…

Uttarakhand पिथौरागढ़ की शीतल को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा तांता

पिथौरागढ़, 6 Nov. 2021 : विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्मोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में शीतल…

Video सीएम धामी की विधानसभा में जनसंपर्क का जिम्मा संभाल रहीं उनकी पत्नी, देखिए

6 Nov. 2021. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां प्रदेश में व्यस्त हैं तो उनके गृह क्षेत्र और उनकी विधानसभा में जनता के साथ संपर्क का जिम्मा उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी ने उठाया हुआ है। शनिवार को ग्रामसभा सिसईया में गन्ने की फसल आग से जल जाने वाले प्रभावित परिवारों से उन्होंने मुलाकात की और उचित मुआवजा दिलवाने हेतु वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक प्रभावित स्वयं जल…

केदारनाथ में बोले पीएम मोदी, जो कल्याण करे वही शंकर है, पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

5 Nov 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और साथ ही आदि शंकराचार्य की विशाल मूर्ति का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्माण कर बनाई गई आदि शंकराचार्य की समाधि का भी उद्घाटन किया, साथ ही प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ की पुनर्निर्माण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय…

केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया, कहा 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

5 Nov. 2021 : Kedarnath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रहा है। आज भारत विश्व गुरू के पद पर पुनः आरूढ़ होने के लिए तैयार हो रहा है, केदार धाम के पुनर्निर्माण…

Uttarakhand प्रदेश के 35 शिवालय सहित कई जगहों में देखा गया पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा, दिखा उत्साह

5 Nov. 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम दौरे का सीधा प्रसारण प्रदेश के 35 शिवालयों में किया गया। इस कार्यक्रम को जिस तरह से देश भर के 12 ज्योतिर्लिंग और विभिन्न मंदिरों में देखा गया, उसी तरह उत्तराखंड के शिवालयों और मंदिरों सहित कई जगहों पर इस कार्यक्रम को देखा गया। बागेश्वर जिले के गरुड़ बैजनाथ मंदिर में व बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में भी सीधा…

Loading...
Follow us on Social Media