Skip to Content

Home / समाचारPage 634

Haridwar सीएम धामी ने 42 करोड़ रुपये की इन्द्रलोक आवास योजना का भूमिपूजन किया, की कई घोषणाएं

11 Nov. 2021, Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को सिडकुल, हरिद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 42 करोड़ लागत की इन्द्रलोक आवास योजना (भाग-2) में 528 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीतापुर पेयजल योजना कुल लागत 75 करोड़, बहादराबाद पेयजल योजना कुल लागत 40 करोड़, रावली महदूद…

Dehradun तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ, लगे हैं जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल

11 Nov. 2021 : केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं जनजाति शोध संस्थान एवं संग्रहालय उत्तराखण्ड द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ओ.एन.जी.सी. स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने महोत्सव परिसर में प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन…

Uttarakhand हल्द्वानी में सीएम धामी, राज्य स्थापना महोत्सव को संबोधित किया

हल्द्वानी, 10 नवम्बर 2021- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इसके उपरान्त धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचे, जहां पर उन्होने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के…

सीएम धामी अचानक पहुंचे अपने पुराने दलित मित्र के पास, पेशे से हैं सिक्योरिटी गार्ड

Haldwani, 10 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंचे। धामी हल्द्वानी में अपने कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। नंदकिशोर आर्य वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है, उन्होंने…

बाहुबली नेता डी पी यादव बाइज्जत बरी, नैनीताल हाईकोर्ट ने विधायक महेन्द्र भाटी हत्याकांड मामले में दिया फैसला

10 Nov. 2021. Nainital : उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बाहुबली नेता पूर्व सांसद डीपी यादव को उत्तर प्रदेश के दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। इससे पहले देहरादून की सीबीआई अदालत ने 2015 में इस मामले में डीपी यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद यह मामला लगातार उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में चल रहा था।…

चारधाम यात्रा 2021 अपडेट : केवल बदरीनाथ यात्रा जारी, बाकी धामों की शीतकालीन गद्दी स्थलों में हो रही है पूजा

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021, 10 नवंबर 2021 • अब केवल श्री बदरीनाथ यात्रा जारी है। 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे। कल देर शाम श्री बदरीनाथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। .श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति सोमवार 8 नवंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही पूजा शुरू हुई, भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं हुई।…

मोदी सरकार ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में घोषित किया, केन्द्रीय कैबिनेट ने लिया फैसला

10 Nov. 2021, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यह दिन वीर आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। संथाल, तामार, कोल, भील, खासी और मिज़ो जैसे कई जनजातीय समुदायों द्वारा विभिन्न आंदोलनों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया…

Uttarakhand ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, सीएम धामी ने संबोधित किया

9 Nov. 2021 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा के साथ ‘‘उत्तराखंड महोत्सव’’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड के जवानों ने विधानसभा परिसर में भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। वही स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण…

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, विस्तार से पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की गई घोषणाएं- उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, जिनको रू. 3100 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 4500 तथा जिनको रू. 5000 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 6000 किया जायेगा। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर अध्ययनरत छात्राओं के शिक्षा को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने हेतु एक-एक महिला छात्रावास का निर्माण किया…

Uttarakhand राज्यपाल ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर पुलिस रैतिक परेड की सलामी ली, इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

9 Nov. 2021, Dehradun : राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से. नि) ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘विकल्प रहित संकल्प, नये इरादे, युवा सरकार, उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम पथ पर’’  का विमोचन भी किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा उत्तराखण्ड…

Loading...
Follow us on Social Media