समाचार
ईगास 2021 : आधुनिकता के बीच फिर जीवंत होती परंपरा, नयी पीढ़ी में भी दिख रहा उत्साह, आग का खेल ‘भैलो’ मुख्य हिस्सा
14 Nov. 2021 : आज उत्तराखंड में ईगास पर्व की धूम है। पहाड़ में बग्वाल (दीपावली) के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है। दरअसल ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को ईगास-बग्वाल नाम दिया गया। गढ़वाल के जौनपुर, थौलधार, प्रतापनगर, रंवाई, चमियाला आदि क्षेत्रों में ये पर्व ज्यादा देखने को मिलता है। यह पर्व धीरे-धीरे लुप्त हो जा…
Uttarakhand प्रसिद्ध जौलजीवी मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया
14 Nov. 2021 : Pithoragarh : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीवी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंम्परिक एवं व्यापारिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला हमारी बहुत बड़ी सास्कृतिक धरोहर हैं। मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। जौलजीबी मेले को…
बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे बदरीनाथ, 20 नवंबर को बंंद होंगे कपाट
14 Nov. 2021 : अपडेट, उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 •श्री बदरीनाथ यात्रा जारी है। आज प्रात: से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है। • श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे। • कपाट बंद होने के बाद 21 नवंबर को प्रात: आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी रावल जी सहित श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी योग -ध्यान बदरी…
Uttarakhand सितारगंज में मुख्यमंत्री ने किया 68.68 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कहा चीनी मिल को भी जल्द शुरू किया जा रहा है
14 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद उधम सिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सितारगंज विधानसभा में थारू विकास भवन, अल्पसंख्यक भवन, पर्वतीय विकास…
ईगास 2021 : हल्द्वानी में केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट शामिल हुए कार्यक्रम में, 251 दीप प्रज्वलित किये
हल्द्वानी, 14 Nov. 2021 – हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की उपस्थिति में ईगास बग्वाल व बूढ़ी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां शहर के रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित बूढ़ी दीपावली कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 251 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत…
खेल रत्न पुरस्कार : उत्तराखंड से शीतल, वंदना, जेपी नौटियाल और कर्नल बिष्ट सहित राष्ट्रपति ने देश के 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया, देखें पूरी लिस्ट
13 Nov. 2021. Delhi. एवरेस्ट फतह करने वाली पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही शीतल राज (Sheetal Raj) को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 (Tenzing Norgay National Adventure Award 2020) से नवाजा गया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने शीतल को यह अवार्ड प्रदान किया। वहीं तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2020 से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। साथ…
डीडीहाट : पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री, डीडीहाट महोत्सव समापन समारोह को भी संबोधित किया
डीडीहाट, 13 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला ( डीडीहाट ) पिथौरागढ़ पहुँचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की…
Video पिथौरागढ़ में 100 फीट ऊंचा तिरंगा, सीएम धामी ने फहराया, कहां देखिए
Pithoragarh, 13 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। आगे देखिए वीडियो…. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही…
उत्तराखंड चुनाव 2022 : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के दौरे तय, प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने ली महत्वपूर्ण बैठक
Dehradun 13 Nov. 2021 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 और 16 नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। 15 नवंबर को देहरादून में सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे, उसके बाद चमोली और अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 16 नवंबर को जेपी नड्डा रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से दी गई है। वहीं…
Uttarakhand चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और जांचने का मौका, शनिवार और रविवार मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन
Uttarakhand : राज्य में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है । इसी के अंतर्गत दिनांक 13 और 14 नवंबर तथा 27 और 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं । यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि जो लोग 1 जनवरी 2022 या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे…
