समाचार
पीएम मोदी 1 अप्रैल को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, ये होगा कार्यक्रम का 5वां संस्करण
24 March 2022. Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली अप्रैल 2022 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांचवें संस्करण के दौरान दुनियाभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अनूठे संवाद कार्यक्रम – परीक्षा पे चर्चा – की संकल्पना की जिसमें देश के साथ – साथ विदेशों से भी छात्र,…
Uttarakhand : युवती ने मैसेंजर से की अश्लील वीडियो कॉल, फिर युवक को किया ब्लैकमेल, पढ़ें पूरी खबर
24 March 2022. Nainital. निकटवर्ती ज्योलीकोट निवासी एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अशोक नाम के युवक ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक अनजान युवती की ओर से उसे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल की गई। कॉल उठाते ही युवती स्वयं अश्लील हरकतें करने लगी और उसे दूसरी ओर से वीडियो में शामिल करते हुए…
Uttarakhand पीएम मोदी की मौजूदगी में धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई
23 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड में भाजपा के प्रचंड बहुमत आने के बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वे मुख्यमंत्री के रूप में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Uttarakhand शपथग्रहण के बाद हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में लिया हिस्सा
23 March 2022. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथग्रहण के पश्चात धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जगत गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल…
Uttarakhand ऋतु खंडूरी होंगी विधानसभा अध्यक्ष, राज्य में पहली महिला स्पीकर बनेंगी
23 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी होंगी। पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभालते आए हैं। 2 बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से विधायक हैं। इसके पहले ऋतु ने 2017 में पहली बार यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा…
Uttarakhand पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण, बुधवार को भव्य आयोजन की तैयारी
22 March 2022. Dehradun. बुधवार 23 मार्च को 2.30 बजे पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग…
Uttarakhand : धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी, कहा सरकार शहीदों के सपनों को साकार करेगी
22 March 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर…
Uttarakhand देहरादून में हुआ झंडे जी का आरोहण, देश के हर कोने से पहुंची संगतें
22 March 2022. Dehradun. देहरादून के ऐतिहासिक झंडे जी का जयकारों के बीच आज आरोहण किया गया। सुबह 8 बजे झंडे जी को उतारा गया जिसके बाद उन्हें दूध, दही,शहद,गंगाजल आदि से स्नान कराने के बाद उनपर संगतों ने मन्नत मांगते हुए दर्शनी गिलाफ चढ़ाए।दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के बाद लगभग 3.30 बजे अपराह्न संगतों ने फूलों की वर्षा के बीच झंडे जी का आरोहण किया। इस बार 90 फ़ीट के…
Uttarakhand : धामी के नेतृत्व में सरकार गठन की तैयारी, राज्यपाल को सौंपा पत्र
21 March 2022. Dehradun. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सायं 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल…
Uttarakhand ससपेंस खत्म, पुष्कर सिंह धामी ही होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री, विधायकों की बैठक में हुआ फैसला
21 March 2021. Dehradun. उत्तराखंड में अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है, कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में बीजेपी विधायक दल की एक बैठक में पुष्कर सिंह धामी को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को राज्य में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में…
