समाचार
IMA देहरादून में पीओपी, भारतीय सेना को 288 युवा अधिकारी मिले, पास आउट होने वालों में 89 विदेशी कैडेट भी
11 June. 2022. Dehradun. भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 288 युवा अफसर भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके साथ ही आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हुए। शनिवार को पासिंग आउट परेड की सलामी दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने ली। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल…
Uttarakhand : भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, अगले 4 दिन इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, पढ़ें पूरी खबर
11 June. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज शनिवार को आंधी और बौछारों के साथ राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है, जिससे मैदानी इलाके मैं मौसम सुहाना हो गया है।। उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 4 दिन तक कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश…
पीएम नरेन्द्र मोदी ने IN-SPACe के मुख्यालय का उद्घाटन किया, कहा देश विजेता बनाने का अभियान शुरू कर रहा है
10 June. 2022. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केन्द्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Center) भारत के युवाओं को, भारत के best minds…
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मिट्टी के गिलास में चाय पी, कहा समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला ‘‘कुम्हारी कला ‘‘ को राज्य में बढ़ावा दिया जाए
10 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘‘कुम्हारी कला ‘‘ को पुनर्जीवित करने को लेकर बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में कुम्हारी कला को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला है। उतराखण्ड में अनेक परिवार इस कला से जुड़े हैं। भारत सरकार की ‘‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना” का उद्देश्य कुम्हारी कला को पुनर्जीवित…
Uttarakhand : पुलिसकर्मी के हमले में घायल पीआरडी जवान ने दम तोड़ा, पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डीआईजी पहुंचे मौके पर, पीआरडी जवानों में गुस्सा
10 June. 2022. Rudraprayag/Rishikesh . रुद्रप्रयाग जिले में पुलिस कर्मी के हमले में घायल हुए पीआरडी जवान ने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, ऋषिकेश में दम तोड़ दिया है। वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है। पीआरडी जवान से मारपीट और मौत मामले में सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही को सोनप्रयाग थाना पुलिस ने अरेस्ट भी कर…
Uttarakhand : उधम सिंह नगर में दिनदहाड़े बैंक लूटा, तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया
9 June. 2022. काशीपुर : जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बैंक में घुसकर बैंक से नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। आपको बता दें काशीपुर के मुरादाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर कैशियर से कैश लूट कर फरार हो…
उत्तराखंड वाहन दुर्घटना : घनसाली में 5 लोगों की मौत, 3 घायल, गहरी खाई में गिरा वाहन
9 June. 2022. टिहरी : घनसाली तहसील के अंतर्गत घनसाली-घुत्तू मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाना और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आज दोपहर करीब दो बजे वाहन संख्या यूके 14 टीए 0932 घनसाली से ग्राम…
Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में पुलिसकर्मी ने पीआरडी जवान के साथ की मारपीट, पीआरडी जवानों ने जताया आक्रोश
9 June. 2022. Rudraprayag. सोनप्रयाग में बीती रात एक पुलिस कर्मी द्वारा पीआरडी के जवान के साथ शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीआरडी जवान को उचित उपचार के लिए देहरादून भेजा गया। इधर, घटना से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने गुरुवार को भीमबली से लेकर सोनप्रयाग तक कार्य बहिष्कार किया और पुलिस अधीक्षक को पत्र…
चारधाम यात्रा 2022 : यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, राज्य सरकार को देगी सुझाव
8 June. 2022. Dehradun. चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर रूप से उपलब्ध कराये जाने के लिए स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने एक विषेशज्ञ समिति के गठन के आदेश जारी किए है। निदेशक एन0एच0एम0 डाॅ0 सरोज नैथानी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विषय विशषज्ञ के तौर पर दून मेडिकल काॅलेज के प्रो0 डाॅ0 अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलाॅजी विभाग के असिस्टेंट प्रो0 डाॅ0 अमर उपाध्याय तथा हिमालयन…
मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई, देखें लिस्ट
8 June. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 2022-23 विपणन मौसम के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 विपणन मौसम की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है जो कि नीचे तालिका में…
