Skip to Content

Home / समाचारPage 522

पीएम मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले, मुफ्त राशन, कर्मचारियों के डीए और रेलवे स्टेशनों पर निर्णय, पढ़ें पूरी ख़बर

28 September 2022. New Delhi. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, इन फैसलों में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फ़ीसदी बढ़ाना, मुफ्त गरीब राशन योजना को दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला और देश भर के 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का फैसला शामिल है। केंद्रीय कैबिनेट ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को चार प्रतिशत की…

अंकिता भंडारी के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 25 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए, वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से मना किया, विभिन्न संगठनों का विरोध-प्रदर्शन भी जारी

28 September. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की…

केन्द्र सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन PFI पर लगाया प्रतिबंध, हिंसक और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत, 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई

28 September. 2022. New Delhi. कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पीएफआई को आतंकी और हिंसक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण केंद्र सरकार की ओर से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पीएफआई से जुड़े उसके सहयोगी संगठनों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई…

मंत्रीमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच दिल्ली में सीएम धामी, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की

27 September. 2022. Dehradun/ New Delhi. उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु भूषण खंडूर आज दिन में दिल्ली पहुंच गए, इसके बाद देहरादून के सियासी गलियारों में एक बार फिर मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और उसके…

तस्वीरों में, पीएम मोदी ने जापान पहुंचकर प्रिय मित्र शिंजो अबे को दी श्रद्धांजलि, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी की मुलाकात

27 September. 2022. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार तड़के अपनी एक दिवसीय यात्रा के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पहुंचे। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो अबे की जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजकीय अंत्येष्टि के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित…

खतरनाक उल्कापिंडों को धरती से टकराने से रोकने की कोशिश, NASA का ऐतिहासिक DART मिशन सफल

27 September. 2022. NASA के Double Asteroid Redirection Test (DART) स्पेसक्राफ्ट को मंगलवार सवेरे डिमोर्फोस नाम के एक एस्टेरॉइड या शुद्र ग्रह से टकराया गया। इस परीक्षण का मकसद पृथ्वी की ओर आने वाले किसी भी उल्कापिंड या शुद्र ग्रह को नष्ट करना या उसकी दिशा बदलना था। DART स्पेसक्राफ्ट में एक कैमरा भी लगा था, जिसके द्वारा टक्कर से ठीक पहले तक के दृश्य को धरती पर भेजा जा…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 भर्ती परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी किया, पढ़ें पूरी खबर

26 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन द्वारा हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ग की 23 परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है, कलेंडर की…

अंकिता हत्याकांड : सीएम धामी बोले, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी, जो अपराधियों के लिए नजीर बनेगी

26 September. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत अंकिता भण्डारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा हमारी बेटियों के साथ होने वाली इस तरह की घटना मन में क्रोध पैदा करती है, उन्होंने कहा इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषी लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा, बेटियों के साथ अन्याय करने वाले…

अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी ने दी अहम जानकारियां, आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी

26 September. 2022. Dehradun. डीआईजी पी रेणुका देवी की देख रेख में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने प्रेस को जानकारी उपलब्ध कराई, जिसमें हत्या के अनावरण हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व पुलिस क्षेत्र पट्टी उदयपुर पल्ला नम्बर 2, तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत रिजॉर्ट में अंकिता भण्डारी की हत्या से सम्बन्धित प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत दिनांक 24 सितम्बर 2022 को पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक,…

अंकिता भंडारी के शव का हुआ अंतिम संस्कार, पिता के समझाने पर माने गुस्साए लोग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

25 September 2022. श्रीनगर के आईटीआई घाट पर अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद और अंकिता भंडारी के पिता के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह शव के अंतिम संस्कार के लिए देर शाम को मान गए। इससे पहले फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक परिजनों और गुस्साए लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर…

Loading...
Follow us on Social Media