समाचार
केन्द्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुंभ के एमएसपी में बंपर बढ़ोत्तरी की, देखिए पूरी लिस्ट
18 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। मसूर के लिए 500/- रुपये प्रति क्विंटल और इसके…
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सीएम की मौजूदगी में शपथ ली, मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ लागत के प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का भी लोकार्पण किया
18 Oct. 2022. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि अन्य पंचायत सदस्यगणों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता…
उधम सिंह नगर के किसान नेता महल सिंह हत्याकांड का खुलासा, कनाडा में बनी योजना, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
18 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. काशीपुर में किसान नेता और स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हत्या करने के आरोपी शूटरों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस…
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 7 लोगों की मौत, घटना की जांच के आदेश
18 Oct. 2022. Rudraprayag. केदारनाथ में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, यह हादसा केदारनाथ के नजदीक गरुड़चट्टी में हुआ है, हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में 6 लोग और एक पायलट सवार थे, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई है, स्थानीय…
पीएम मोदी ने किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए डाले, किसान समृध्दि केंद्र और एक राष्ट्र-एक उर्वरक परियोजना भी लॉन्च की
17 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना – एक राष्ट्र एक उर्वरक भी लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के…
मुख्यमंत्री धामी मध्य प्रदेश में महार रेजीमेंट के कार्यक्रम में स्वर्गीय पिताजी को याद कर हुए भावुक, सैनिक सम्मेलन में की शिरकत
17 Oct. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाओं के बारे में सुनते थे तो मन में उत्साह और उमंग की भावना हिलोरे लेने लगती थी। उन्होंने कहा कि यह मेरा…
Uttarakhand : महिला के पति के दोस्त के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, पुलिस में मामला दर्ज
17 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में काठगोदाम पुलिस में एक मामला दर्ज किया गया है, इस मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता है, महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह अपनी जमा पूंजी और…
रूस से तनाव के बीच NATO ने परमाणु युद्धाभ्यास शुरू किया, 60 से ज्यादा लड़ाकू विमान ले रहे हैं हिस्सा
17 Oct. 2022. रूस से तनाव के बीच NATO ने परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है, यह अभ्यास उत्तर पश्चिम यूरोप में शुरू किए गए हैं! इस अभ्यास में नाटो के 30 सदस्य देशों में से 14 सदस्य देश भाग ले रहे हैं! दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद नाटो और रूस में काफी तनाव बढ़ा हुआ है, हालांकि अभी यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं…
उत्तराखंड में त्योहारी सीजन के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये चलेगा विशेष अभियान, यूपी बॉर्डर पर सघन चैकिंग के भी आदेश
17 Oct. 2022. Dehradun. त्योहारी सीजन को देखते हुये खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। मिलावटखारों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग बढ़ाने, उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन…
मुख्यमंत्री धामी से मिले 7 देशों में कार्यरत भारतीय राजदूत, उत्तराखंड के उत्पाद, संस्कृति और पर्यटन को विदेशों में बढ़ावा दिए जाने पर हुई बातचीत
17 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों…
