समाचार
भारतीय वायुसेना ने सुखोई से एक समुद्री जहाज पर दागी ब्रह्मोस मिसाइल, सटीक रहा निशाना, परीक्षण के तहत किया गया ये अभ्यास
29 Dec. 2022. भारतीय वायु सेना ने युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई विमान से एक समुद्री जहाज में लक्ष्य करके ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लक्ष्य पर निशाना साधा। इसके साथ ही IAF ने बहुत लंबी दूरी पर जमीन/समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ SU-30 MKI विमान से सटीक हमले करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षमता हासिल की है।…
केंद्र ने उत्तराखंड को मण्डुआ खरीदने की अनुमति दी, पहाड़ से खरीदकर मैदान में फ्री राशन में मिलेगा, सीएम ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
29 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्यूरमेंट की अनुमति दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के 0.096 लाख मीट्रिक टन की प्रोक्यूरमेंट की अनुमति मिलने से राज्य में मिलेट (मोटा अनाज) उत्पादन करने वाले किसानों को बङा लाभ मिलेगा। मण्डुवा, पोष्टिकता से…
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए की कई घोषणाएं
29 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि…
उत्तराखंड में सभी स्कूलों के लिए आदेश, मास्क पहनना तुरंत प्रभाव से किया गया अनिवार्य
29 Dec. Dehradun. प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों…
Uttarakhand Weather बारिश, बर्फबारी और कड़ी शीतलहर, अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
29 Dec. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक कड़ी ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को मौसम खराब है, देहरादून सहित मैदानी इलाकों में सवेरे के वक्त घना कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश भी देखी जा सकती है। 30 दिसंबर तक…
Uttarakhand स्कूलों में बदहवास होकर चिल्लाती हैं, नाचती हैं और बेहोश हो जाती हैं छात्राएं, पहाड़ों में बढ़ रहे मामले
29 Dec. 2022. Champawat. उत्तराखंड के पहाड़ों में कई स्कूलों से आजकल लड़कियों में एक अजीब सी समस्या सामने आ रही है, लड़कियां सामूहिक रूप से बदहवास होकर नाचने लगती हैं और बेहोश हो जाती हैं। इसको मास हिस्टीरिया से जुड़ा हुआ मामला माना जा रहा है, ताजा मामला चंपावत जिले से सामने आया है। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के दूरस्थ रीठासाहिब जीआईसी में दो दिनों से छात्रा व छात्राएं…
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा की विषयवार डेट शीट घोषित, देखिए 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
29 Dec. 2022. New Delhi. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, सीबीएसई की ओर से इन परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। विभिन्न विषयों की परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है। पूरी लिस्ट आप आगे देख सकते हैं… दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होकर 21 मार्च को खत्म होगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी…
जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकवादी ढेर, दिल्ली में गृहमंत्री शाह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, जरूरी निर्देश दिए
28 Dec. 2022. New Delhi. जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर से जुड़े सिद्दड़ा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। इस इलाके में पहले भी आतंकवादियों के द्वारा एक ग्रेनेड हमला किया जा चुका है। बुधवार सवेरे जब यहां सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो ट्रक का चालक भाग गया और ट्रक में बैठे लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उसी…
टिहरी झील में नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन, यहां विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना की भी घोषणा
28 Dec. 2022. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों मेडल प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहला…
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री ने जाकर जाना हाल-चाल
28 Dec. 2022. Ahmedabad. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई, उन्हें अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से उनकी तबीयत को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया है, हीराबेन की तबीयत स्थिर बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन न हाल ही में अपना 100वां जन्मदिवस मनाया है, वो काफी सक्रिय रहती…
