समाचार
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामना, कहा इस अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा
8 August. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व…
उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
7 August. 2025. Uttarkashi. उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों से तीव्र और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सचिव, आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है, और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं: • गुजरात – 131 • महाराष्ट्र – 123 • मध्य…
सीएम धामी ने पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, प्रभावितों को दिया मुआवजा
7 August. 2025. Pauri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील
7 August. 2025. Uttarkashi. उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है…
सीएम धामी ने धराली-हर्षिल में गतिमान राहत एवं बचाव कार्यों की स्मार्ट कंट्रोल रूम उत्तरकाशी में समीक्षा की, दूसरे जिलों के जिलाधिकारी भी रहे मौजूद
6 August. 2025. Uttarkashi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली-हर्षिल में गतिमान राहत एवं बचाव कार्यों की बुधवार देर शाम को स्मार्ट कंट्रोल रूम उत्तरकाशी में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अन्य जनपदों के जिलाधिकारी एवं शासन के उच्च अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने आज हर्षिल एवं धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर सम्भव…
धराली आपदा : केंद्र और राज्य सरकार ने राहत-बचाव अभियान में झौंकी ताकत, सीएम धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर, सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन सहित तमाम एजेंसियां जुटी बचाव अभियान में
6 August. 2025. Uttarkashi. सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस, प्रशासन सहित तमाम एजेंसियां जुटी बचाव अभियान में आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी…
धराली आपदा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित
6 August. 2025. Dehradun. मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर….
उत्तरकाशी के धराली में तबाही, 4 की मौत, 70 लापता, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी, 130 लोग बचाए, कई होटल, दुकानें और घर ध्वस्त
5 August. 2025. Uttarkashi. उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बाढ़ आने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। कई लोग मलबे में दब गये। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल, दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। आर्मी, हर्षिल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी…
उत्तरकाशी में आई प्राकृतिक आपदा पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से बात की, कहा लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है
5 August. 2025. New Delhi. उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा पर पीएम मोदी ने दुख जताया, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार…
Uttarakhand Cloud Burst मुख्यमंत्री धामी ने राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए, सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे हैं
5 August. 2025. Dehradun. आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए सीएम धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच धराली (उतरकाशी) में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री 130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित…