समाचार
लोहाघाट में काली कुमाऊँ की होली में शामिल हुए सीएम धामी, ITBP जवानों की छावनी में जाकर भी दी होली की शुभकामनाएं
27 February. 2026. Champawat. काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली गायन के साथ जनसमूह के…
विश्व पटल पर देवभूमि का मान, इजराइल में पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी
देहरादून – 26 February 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष प्रेम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक उठा। अपनी इजराइल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने न केवल दो देशों के रिश्तों को एक नई ऊर्जा दी, बल्कि देवभूमि की पावन परंपराओं को भी वैश्विक गौरव दिलाया।प्रधानमंत्री की इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पल वह था जब वे यरूशलेम स्थित ‘वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर’ (यद वाशेम) पहुंचे।…
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन, पर्यटन, रोजगार और विकास को मिलेगी नयी गति
26 February. 2026. Pauri. नयार वैली फेस्टिवल: पर्यटन, परंपरा और विकास का ऐतिहासिक संगम पौड़ी की नयार घाटी से मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा संदेश, पर्यटन, रोजगार और विकास को मिलेगी नयी गति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं…
मुख्यमंत्री ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, पिलखी पीएचसी का सीएचसी में किया गया उच्चीकरण
26 February. 2026. Tehri. मुख्यमंत्री ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास पिलखी पीएचसी का सीएचसी में किया गया उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद टिहरी के घनसाली में 41.21 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 13.43 करोड़ रूपए की 03 योजनाओं का लोकार्पण एवं 27.78 करोड़ रूपए की 05…
पीएम मोदी बने फिलिस्तीन और इज़राइल दोनों के सर्वोच्च सम्मान पाने वाले विश्व नेता, नेसेट को संबोधित किया
25 February. 2026. आज इज़राइल की संसद ने भारत के प्रधानमंत्री को उनके संबोधन के दौरान “स्पीकर ऑफ द कनेसट मेडल” से सम्मानित किया। भारतीय प्रधानमंत्री यह मेडल पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे। यह नेसट (इज़रायली संसद) का सर्वोच्च सम्मान है। यह मेडल प्रधानमंत्री द्वारा भारत और इज़राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान की मान्यता में प्रदान…
पीएम मोदी पहुंचे इज़रायल, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने किया स्वागत
25 February. 2025. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी राजकीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे। तेल अवीव हवाई अड्डे पर विशेष सम्मान के रूप में, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी श्रीमती सारा नेतन्याहू ने खुद वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री की अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई। इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुँचे, तो वहाँ मौजूद भारतीय प्रवासियों और…
Haldwani News सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी कर दिया, प्रभावित परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे
24 February. 2026. New Delhi. बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम फैसला आ गया। सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी कर दिया। आज, मंगलवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान फैसला सुनाते हुए कहा कि रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाना होगा, क्योंकि यह सरकारी संपत्ति है और रेलवे को…
चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प
24 February. 2026. Dehradun/ Champawat. कुमाऊँ की लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश, खड़ी-बैठकी होली को बताया सामाजिक समरसता की पहचान, लोककला के संवर्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति…
उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन, युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान
24 February. 2026. Dehradun. चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक कंट्रोल मॉडल के लिये युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण उत्तराखंड पुलिस के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर…
हरिद्वार कुंभ 2027 तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 500 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
23 February. 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। केंद्र सरकार द्वारा…
