समाचार
Uttarakhand ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस जारी, वहीं प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट की सख्त निगरानी हेतु औद्योगिक ईकाईयों में होगा नियमित निरीक्षण
15 July. 2024. Dehradun. ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को सख्ती से ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन एवं मेडिकल वेस्ट डिस्पॉजल की पुख्ता व्यवस्था के कड़े निर्देश स्वच्छता कर्मियों को हाथों के दस्ताने, मास्क, गमबूट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश कचरा बीनने वाले लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट की सख्त निगरानी…
Uttarakhand छात्र संघ चुनावों में होगा बड़ा बदलाव, छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व
15 July. 2024. Dehradun. राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए छात्रसंघ संविधान में बदलाव किया जाएगा। कुलपतियों को इसमें संशोधन के निर्देश दिए गए हैं जबकि छात्र संघ के दो पदों पर मेधावी छात्र-छात्राओं को नामित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लगभग 65 प्रतिशत से…
Uttarakhand एचआईवी पीड़ितों को अब दवा के लिए नहीं जाना होगा हल्द्वानी और देहरादून, निकट के अस्पतालों में ही मिलेंगी दवाएं, अल्मोडा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में खुले एआरटी सेंटर
15 July. 2024. Dehradun. प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर अल्मोड़ा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर खुलने जा रहे हैं। इसके बाद इन अस्पतालों में एआरटी सेंटर स्थापित…
देशभर के 22 पूर्व कैडेटों को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2024, सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बना किरोड़ीमल कॉलेज, छात्रा में माता सुंदरी और छात्र में हंसराज कॉलेज ने मारी बाजी
15 July. 2024. New Delhi. एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2024 : दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन सभागार में एनसीसी एलुमनी क्लब द्वारा “एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2024” का आयोजन किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने देश भर के 22 पूर्व कैडेटों को पुरस्कृत किया। एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2024 की जानकारी देते हुए एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना ने बताया…
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत लंबित मामलों का समयबद्धता से निस्तारण करने के मुख्यमंत्री के निर्देश, इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की
13 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन 14 साल बाद किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बैठक का आयोजन हर 06 माह में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बैठकों में एससी…
उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, बद्रीनाथ से लखपत बुटोला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन विजयी
13 July. 2024. Dehradun. उत्तराखण्ड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तासीन भाजपा को करारा झटका लगा है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की है। मंगलौर सीट के बाद अब बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 वोटों से पछाड़ा है, उपचुनाव में…
निकाय चुनाव और केदारनाथ उप चुनाव में हिसाब चुकता करेंगे, उपचुनावों में हार पर बोले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट
13 July. 2024. Dehradun. भाजपा ने उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए, दोनों विधानसभा के मतदाताओं का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। पार्टी जनादेश की समीक्षा करेगी। पार्टी कांग्रेस के दुष्प्रचार का निकाय और केदारनाथ उप चुनाव में हिसाब चुकता करेगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब मे कहा कि पार्टी जनादेश की समीक्षा करेगी और जो भी वादे विकास को लेकर…
धारचूला में पुल बहने और झील बनने की गलत सूचना देना पड़ा महंगा, हो गई एफआईआर, पूरी खबर पढ़ें
13 July. 2024. Dehradun. आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुमन…
कांवड़िये जल लेने इस बार गोमुख नहीं जा पाएंगे, गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं
13 July. 2024. Dehradun. जल लेने गौमुख नहीं जा पाएंगे कांवड़िये गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त होने के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये जल लेने गोमुख नहीं जा पाएंगे। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त हैं, लिहाजा सुरक्षा के दृष्टिगत कांवडिये इससे आगे नहीं भेजे जाएंगे। उन्हें गंगोत्री से जल भरकर…
एक और कीर्तिमान उत्तराखंड के नाम, एसडीजी 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम, नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी
12 July. Dehradun. नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। एसडीजी के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए…
