समाचार
केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी, एयरफोर्स के चिनूक और एमआई हेलीकॉप्टर निकाल रहे यात्रियों को, मुख्यमंत्री स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं सर्च अभियान की पल-पल की जानकारी
5 August. 2024. Rudraprayag. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट पर्यवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09…
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) राज्य स्थापना दिवस से पूर्व लागू की जायेगी, एक कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी
4 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.एस.बी.टी. के निकट एक होटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद उत्तराखण्ड ‘विकास की बात’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता राज्य स्थापना दिवस से पूर्व लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर कार्य किये जा रहे हैं। राज्य ग्रास एन्वायरमेंट प्रोडक्ट (जी.ई.पी) की दिशा में आगे बढ़ा है।…
केदारनाथ यात्रा मार्ग से 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, पुनर्निर्माण, खोज और बचाव कार्य में सेना भी जुटी
4 August. 2024. Rudraprayag. सचिव, आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनाँक 31.07.2024 को अतिवृष्टि के कारण अवस्थापना को भारी क्षति पहुँची है। मुख्यमंत्री द्वारा इस आपदा के कारण केदारनाथ तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए पूरी क्षमता के साथ खोज बचाव तथा राहत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लिपुपास से चीन स्थित कैलाश पर्वत के होंगे दर्शन, 15 सितंबर से जा सकेंगे पर्यटक
4 August. 2024. Pithoragarh. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित 18 हजार फुट पर स्थित ओल्ड लिपुपास से पर्यटक अब पवित्र कैलाश के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर एसओपी बन गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 सितंबर से पर्यटक कैलाश दर्शन कर सकेंगे। मुख्यालय स्तर पर यात्रा शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी…
पीएम मोदी ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया, भारतीय कृषि पर कही महत्वपूर्ण बातें, पढ़िए
3 August. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र (एनएएससी) परिसर में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन किया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय “ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एग्री फूड सिस्टम्स” है। इसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और द्वंद को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ कृषि की तरफ तत्काल ध्यान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, कहा वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है
3 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरूराम राय इंटर कॉलेज, मोथरोवाला, देहरादून में उत्तराखण्ड के लोकपर्व ’हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। सनातन संस्कृति में प्रकृति को…
प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों पर मुख्यमंत्री के अधिकारियों को निर्देश, जिलाधिकारियों को करें हर संभव सहायता
3 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें, जिलाधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जो भी सहायता की मांग की जा रही है, उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री…
केदारनाथ यात्रा मार्ग में रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी, अब तक 9 हजार यात्री सुरक्षित निकाले, मौसम के कारण आ रही है दिक्कत
3 August. 2024. Dehradun. सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के अनुसार 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ तथा केदारनाथ मार्ग में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मार्ग में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। दिनांक 02 अगस्त 2024 तक कुल 7234 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं दिनांक 03 अगस्त 2024…
सीएम धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात की, प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया
3 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश में अतिवृष्टि मे क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य मे चार धाम सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य मे…
केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी, अभी तक करीब 7 हजार यात्री सुरक्षित निकाले गए
2 August. 2024. Rudraprayag. शुक्रवार को 599 लोगों को हेली सेवाओं से एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किया गया, जबकि सोनप्रयाग से जंगलचट्टी के बीच फंसे 2024 तथा चौमासी से 161 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया गया। अब तक 1353 हेली व 5324 मैनुअल के साथ 303 चौमासी से मिलाकर 6,980 यात्रियों का रेस्क्यू हो चुका है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। तीर्थयत्रियों के…
