समाचार
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद
9 November. 2025. Dehradun. राज्य स्थापना की रजत जयंती पर एफआरआई, देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से किया संवाद, उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआ ई परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की…
Uttarakhand राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
8 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है।…
Uttarakhand राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा, राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित
8 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन…
Uttarakhand राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं, 8 लोगों को राज्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
7 November. 2025. Dehradun. तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनें तथा देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें युवा – राज्यपाल हमें वही वस्तुएँ खरीदनी चाहिए, जिनमें हमारे लोगों का परिश्रम निहित हो और जो मेड इन इंडिया हों – राज्यपाल राज्य स्थापना दिवस-2025 रजत जयंती रैतिक परेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं- 01- प्रदेश की सम्पूर्ण कृषि भूमि का आगामी 05 वर्षों में…
Uttarakhand राज्य रजत जयंती पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री बोले किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत
7 November. 2025. Pantnagar. किसानों का परिश्रम और सरकार की नीतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार करेंगे स्वस्थ, समृद्ध और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता के प्रगतिशील कृषक व लखपति दीदीयों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह,…
उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां जोरों पर, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
7 November. 2025. Dehradun. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य…
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन, कहा उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से
6 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये…
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय “जन वन महोत्सव” का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, कहा चिपको आंदोलन बना महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक
6 November. 2025. Ramnagar. प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में है निहित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और…
Video महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को मुख्यमंत्री धामी का फोन, दी शुभकामनाएं, घोषित की ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि
6 November. 2025. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की। आगे देखिए Video मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की…
मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ, कहा ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य
5 November. 2025. Dehradun. प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर- मुख्यमंत्री“ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते…
