समाचार
आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
22 May. 2025. Dehradun. सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की निरंतर कार्यवाही की जाए। सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री…
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र : मुख्यमंत्री धामी
21 May. 2025. Dehradun. संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ, कहा साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सरकार संकल्पित
21 May. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन देहरादून में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आयोजित तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सरकार संकल्पित मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए एनडीआरएफ के जवानों को तृतीय पर्वतारोहण अभियान जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा…
Uttarakhand सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा, आपका काम हुआ कि नहीं ?
21 May. 2025. Dehradun. सीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के क्रम में सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत सीएम ने पिछली बैठक में विभागों के लिए तय की थी डेडलाइन, अब सभी शिकायतों का समाधान हुआ सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए जाने वाले निर्देशों पर विभाग कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं, यह जांचने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी…
सीएम धामी ने 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा
19 May. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की ’’ईको सर्विस लागत’’ को देखते हुए ‘‘इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया है। साथ ही ’’कर-हस्तांतरण’’ में…
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं
19 May. 2025. Dehradun. उत्तराखंड वित्तीय चुनौतियों को लेकर जागरूकः डा पनगढ़िया आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य देहरादून, 19 मई। उत्तराखंड के दौरे पर आए 16 वें वित्त आयोग ने उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को सराहा है। आयोग के अध्यक्ष डा अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि किसी भी विकासशील राज्य में यदि संतुलित राजकोषीय घाटा है, तो यह बुरी स्थिति नहीं है। हां, यह…
जे पी नड्डा ने आदि कैलाश के दर्शन किये, सीमा पर तैनात सैनिकों से भी मुलाकात की
18 May. 2025. Pithoragarh. बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आदि कैलाश के दर्शन किये, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पिथौरागढ़, उत्तराखंड में हिमालय की गोद में स्थित अध्यात्म और संस्कृति की पवित्र स्थली आदि-कैलाश के पावन दर्शन कर धन्य हुआ। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा में प्रतिपल कर्तव्यनिष्ठ हमारे वीर जवानों से भेंट कर उनके साहस, शौर्य व उत्साह के साक्षी बनने का भी…
Uttarakhand मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी
17 May. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों (कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत तुड़ाई योजना और मिलट मिशन) का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश में फ्लावर और हनी पॉलिसी भी तैयार करेगी।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का किया गया भव्य आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
17 May. 2025. Haldwani. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी से शहीद पार्क तक आयोजित की गई । जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा…
Uttarakhand प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, सचिव, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में हुई बैठक
17 May. 2025. Dehradun. आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तराखंड श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डलों के अपर आयुक्त, समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 01 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।…
