समाचार
उत्तराखंड BJP में बड़े बदलावों की तैयारी, मंत्रीमंडल विस्तार भी संभव, जे पी नड्डा ने देहरादून में की समीक्षा
उत्तराखंड बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से ये बात और पक्की हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार दिन भर देहरादून में बीजेपी के सांसद, विधायक, बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों और कई अन्य महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की। सवेरे नड्डा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, शहर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने…
उत्तराखंड : कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुले, कॉर्बेट के सभी गेस्ट हाऊस फुल
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला, रानीपुर व मोतीचूर रेंज को पर्यटकों के लिए शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ खोल दिया गया, वहीं कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन भी शुक्रवार से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। दरअसल मानसून सत्र के कारण हर साल 15 जून को कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसी तरह राजाजी टाइगर…
महाराष्ट्र : शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस बातचीत जारी, बीजेपी बोली उसके बिना नहीं बनेगी सरकार
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सरकार गठन को लेकर जोर आजमाइश तेज हो गयी है। कांग्रेस एनसीपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाने की कोशिशों में लगी है। शिवसेना फिलहाल राज्य में सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम यानी सीएमपी तैयार करने में जुटी है। सीएमपी के तहत ही तीनों दल मिलकर सरकार चलाएंगे। एनसीपी का कहना है कि तीन दलों की…
उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवाओं की मौत, 3 घायल, पूरे इलाके में शोक की लहर
उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, बाइक से रेस लगाने के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल नैनीताल के रामनगर के स्टेट हाईवे पर आधी रात को दो बाइकों में सवार छह युवक बैलपड़ाव से रेस लगाते हुए रामनगर को आ रहे थे। बीती रात करीब 12.30 बजे इनकी एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से तो…
देहरादून में धधक रहे दो छात्र आंदोलन, सरकार और प्रशासन पर अनसुनी करने का लगा रहे आरोप
देहरादून में इस वक्त दो छात्र आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहे हैं, एक ओर जहां पिछले डेढ़ महीने से निजी आयुष कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ाने को लेकर आयुष के छात्र देहरादून में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं पिछले एक-दो हफ्ते से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र भी बढ़ी हुई फीस को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे निजी आयुष…
पंतनगर विश्वविद्यालय छात्रा उत्पीड़न मामला, राज्यपाल ने दिये जांच के आदेश
उत्तराखंड के पंतनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास में रह रही एक छात्रा के द्वारा हॉस्टल के वार्डन और एक शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप काफी सुर्खियों में आ गया है, राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति से तुरंत इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। राजभवन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों में छात्राओं…
गौचर मेला शुरू, पहली बार आयोजित हो रही है रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता, CM ने भी अलकनंदा नदी में लुत्फ उठाया Chamoli News
69वें गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले (Gauchar Festival) की शुरुआत हो गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले मेलाध्यक्ष और चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया सहित मेला समिति और स्थानीय लोगो ने रावल देवता के मंदिर में पूजा की। यहां पुजारियों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना और अन्य कार्यक्रम संपन्न किए गए। जिसके बाद मेला मैदान में ध्वजारोहण के साथ मार्च पास्ट…
PM Modi ने BRICS बैठक में आतंकवाद का मुद्दा उठाया, कहा देशों में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की जरुरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में ‘बहुत सार्थक’ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद बृहस्पतिवार देर रात स्वदेश रवाना हो गये। इस शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों ने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।मोदी पांच सबसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं– ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्राजील…
हरीश रावत के धरने पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा सपना देखकर धरना-उपवास करते हैं हरीश रावत
टेहरी डैम का संचालन करने वाली कंपनी THDC के निजीकरण का आरोप लगाते हुए हरीश रावत ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित टीएचडीसी के मुख्यालय में आज अनशन किया, हरीश रावत के इस अनशन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़ा पलटवार किया है, आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा….. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत विभिन्न मुद्दों को लेकर रात में सपना देखते…
उत्तराखंड सावधान : ठंड में अंगीठी का उपयोग थोड़ा संभलकर, आज मांं-बेटी की चली गई जान
उत्तराखंड में अब ठंड पड़ने लगी है, उंचे पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं राज्य के अन्य पहाड़ी हिस्सों सहित मैदानी हिस्सों में सवेरे-शाम को ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोग अंगीठी का उपयोग करना शुरू कर देते हैं, लेकिन अंगीठी का उपयोग करते हुए आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये काफी खतरनाक भी हो सकता है, आज ही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले…
