Skip to Content

उत्तराखंड की दो महिला अधिकारियों को मिला नौ सेना मेडल, देवभूमि हुई गौरवान्वित

उत्तराखंड की दो महिला अधिकारियों को मिला नौ सेना मेडल, देवभूमि हुई गौरवान्वित

Closed
by April 10, 2019 All, News

उत्तराखंड की रहने वाली भारतीय नौ सेना की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता को भारतीय नौ सेना ने नौ सेना मेडल से सम्मानित किया है। पश्चिमी नेवल कमान मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ने लेफ्टिनेट कमांडर वर्तिका जोशी को इस सम्मान से नवाजा है। वर्तिका के नेतृत्व में ही नौ सेना के साहसिक अभियान सागर परिक्रमा का आयोजन हुआ था, जिसके तहत भारतीय नौ-सेना की 6 महिला अधिकारी अपनी नाव INSV Tarini के जरिये दुनियां भर का चक्कर लगाने के लिए निकली थीं, और उन्होंने अपने इस अभियान को सफलता से पूरा किया।

इस अभियान में सभी अन्य छह अधिकारी महिलाएं ही थीं।

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के पिता प्रो. पीके जोशी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में शिक्षा संकाय अध्यक्ष हैं। जबकि माता ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक हैं। वर्तिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल में ही ली है। भारत में ही निर्मित पाल नौका आइएनएस बी तारिणी से लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में नौ सेना की छह महिला अधिकारियों ने समुद्र से संपूर्ण विश्व की परिक्रमा की थी। उत्तराखंड की ही लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता भी इस अभियान में शामिल थीं।

दैनिक जागरण अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार INSV Tarini ने सितंबर 2017 में गोवा से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, और इस पूरी यात्रा में इसे आठ महीने का समय लगा, अपनी यात्रा के दौरान इन अधिकारियों को कई जगह पर खतरनाक समुद्री तुफान का भी सामना करना पड़ा।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media