Skip to Content

Home / समाचारPage 991

सेना के बड़े अफसर ने महिला के साथ की गंदी हरकत, जनरल रावत ने दी सबसे कड़ी सजा

भारतीय सेना के एक मेजर जनरल स्तर के अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है, इस अधिकारी पर एक महिला अधिकारी का शारिरिक उत्पीड़न का आरोप है अधिकारी को बर्खास्त करने की सिफारिश सेना कि कोर्ट मार्शल अदालत ने की जिसे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत में मंजूरी दे दी। असम राइफल के अधिकारी रह चुके मेजर जनरल आर एस जसवाल पर सेना की एक महिला कैप्टन के साथ गलत…

उत्तराखंड : ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, महिला सहित दो लोगों की मौत, इलाके में शोक

उत्तराखंड में सड़क पर एक ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 1 महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी देहरादून के डोईवाला के माजरी डेंटल कॉलेज के सामने हुई जहां ट्रक और बाइक की टक्कर में स्थानीय महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, बाइक को बरेली निवासी…

उत्तराखंड : भीषण सड़क दुर्घटना, कार खाई में गिरने से 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

उत्तराखंड में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, इस कार में 6 लोग सवार थे। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास हुई जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस कार में 6 लोग सवार…

उत्तराखंड : 4 लोग पानी में बहे, आज और कल हो सकती है भारी बारिश, बागेश्वर में मकान गिरा

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 4 लोग पानी में बह गए और एक गर्भवती महिला की दबकर मौत हो गई, पानी में बहे 4 लोगों में से तीन की मौत हो गई, एक को बचा लिया गया ! ये सभी घटनाएं पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण हुई, इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल ( 17 और 18 अगस्त) उत्तराखंड के कई जिलों में भारी…

उत्तराखंड : सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को पत्थर मार एक व्यक्ति जितना खून बहाया, 120 लोग घायल

सैकड़ों लोग एक मैदान में उतरे, 10 मिनट तक एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए, जिसमें एक व्यक्ति के खून के बराबर खून बहा और 120 लोग घायल हो गए। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में चंपावत जिले के देवीधुरा में स्थित मां बाराही देवी मंदिर की, यहां होने वाले बग्वाल मेले में कल रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली गई। बग्वाल के अंतर्गत वाराही देवी मंदिर के प्रांगण में…

लाल किले से PM मोदी : अब तीनों सेनाओं का होगा एक चीफ, और क्या कहा पढ़ें

देश आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले में हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि समय की जरूरत के हिसाब से अब देश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद की व्यवस्था की जाएगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीनों सेनाओं का मुखिया होगा ।…

उत्तराखंड : सीएम रावत ने किया ध्वजारोहण, राज्य के लिए कई घोषणाएं की, पढ़िए

उत्तराखंड में भी आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की, कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार हैं…. —महिला उद्यमियों एक साल में 5100 कियोस्क बनाकर महिलाओं को मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बदरीनाथ जैसी जगहों में आवंटन किया जाएगा। एक कियोस्क से औसतन 4…

स्वतंत्रता दिवस: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को शौर्य चक्र, शहीद चित्रेश बिष्ट को मिला सेना मेडल

इसी साल फरवरी में देश के लिए शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल और मेजर चित्रेश बिष्ट को देश ने उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। उत्तराखंड निवासी इन दोनों सैन्य अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वीरताता पुरस्कार में शामिल किया गया है। शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को शौर्य चक्र और मेजर चित्रेश बिष्ट की घोषणा सेना मेडल…

स्वतंत्रता दिवस : उत्तराखंड को गौरवान्वित कर गए दोनों शहीद, एक की पत्नी की दिलेरी दुनिया ने देखी

आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है चारों ओर उल्लास और खुशी का माहौल है, इसी खुशी के माहौल के बीच राष्ट्र अपने शहीदों को याद कर रहा है। इसी साल फरवरी की बात है, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 40 के करीब भारतीय जवान मारे गए। उसके ठीक 4 दिन बाद 18 फरवरी को भारतीय सेना का एक जांबाज अधिकारी अपनी…

पृथ्वी से निकल गया चंद्रयान अपने 6 दिन के सफर पर, 20 अगस्त को पहुंचेगा चांद की कक्षा में

चंद्रयान 2 ने मंगलवार रात 2 बजकर 21 मिनट पर धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की ओर सफर शुरू कर दिया है। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्रांस लूनर इंजेक्शन सफलता से पूरा किया। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट का लिक्विड इंजन 1,203 सेकंड के लिए फायर किया गया जिससे 22 दिन तक धरती की कक्षा में रहने के बाद चंद्रयान-2 चांद की ओर निकल पड़ा। चांद की ओर…

Loading...
Follow us on Social Media