समाचार
सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया, परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश
13 February. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को आ सकते हैं हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा में, शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज
12 February. 2025. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए -खुद मौके पर जाकर तैयारियों को देखेंगी मुख्य सचिव प्रधानमंत्री का हर्षिल मुखवा भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
12 February. 2025. Dehradun. 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में खिलाड़ियों में नया जोश, राज्य में खेल कल्चर को मिला बढ़ावा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने वाले मौली संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, कहा साइबर सुरक्षा, गलत सूचना और डीप फेक से जुड़ी चिंताओं को दूर करना चाहिए
11 February. 2025. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले से ही हमारी राजनीति, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारी सुरक्षा और यहां तक कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है। लेकिन, यह मानव इतिहास में अन्य प्रौद्योगिकी उपलब्धियों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की
11 February. 2025. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के…
वनाग्नि काल 2025 की तैयारियों हेतु वन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन, पिथौरागढ़ डीएफओ ने दी जानकारी
11 February. 2025. Pithoragarh. वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर आज बेरीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों द्वारा चौकोरी बेरीनाग कक्ष संख्या 8 में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य वनाग्नि शमन की रणनीतियों को प्रभावी रूप से समझना और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। पिथौरागढ़ डीएफओ आशुतोष सिंह ने ये जानकारी दी, वीडियो देखिए…. इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बेरीनाग चंदा…
परीक्षा पे चर्चा 2025, पीएम मोदी छात्रों से बोले, हमें बेहतर के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए, और क्या कहा, पढ़िए
10 February. 2025. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के 8वें आयोजन के दौरान छात्रों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने तिल से बनी मिठाइयां वितरित कीं, जो सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए पारंपरिक रूप से परोसी जाती हैं। आगे पढें और क्या…
मुख्यमंत्री द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को टनकपुर के बूम में राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया गया समापन, उत्तराखंड में राफ्टिंग के क्षेत्र में ऋषिकेश के साथ-साथ टनकपुर शारदा क्षेत्र भी अब विकसित हो गया है
10 February 2025. Tanakpur. उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने देखी देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति: मुख्यमंत्री देवभूमि में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से चंपावत के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, जिससे चंपावत को आदर्श जनपद बनने में लगेंगे चार चांद टनकपुर को एक बड़े राफ्टिंग के हब के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री धामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के…
सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की
10 February. 2025. Prayagraj. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और…
Uttarakhand आंगनबाड़ी भवनों का बहुउद्देशीय कार्यों में उपयोग के निर्देश, ड्राॅप आउट महिलाओं को पुनः शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु नियमों में उदारतापूर्ण संशोधन की भी नसीहत
10 February. 2025. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यूएन विमेन इण्डिया ( UN Women India ) के प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय में आयोजित बैठक में सचिव उच्च शिक्षा को अधूरी शिक्षा को पूरी करने की इच्छुक महिलाओं को उच्च शिक्षण संस्थानों में आसानी से प्रवेश दिलाने लिए एक उदार कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को गांवों में…
