Skip to Content

Home / समाचारPage 707

Uttarakhand चमोली में ग्रामीणों का पुलिस और सरकारी टीम पर पथराव, कुछ कर्मचारियों को आई चोट, भारी पुलिसबल तैनात

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के गोदी बैंड इलाके में प्रशासन की टीम और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ कर्मचारी मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है, घटनास्थल पर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। दरअसल पोखरी ब्लॉक के गोदी बैंड इलाके में सरकारी जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा…

हल्द्वानी-नैनीताल में बच्चे भी आ रहे कोरोना की गिरफ्त में, डीएम ने बताया हालात से कैसे निपटेंगे

नैनीताल 26 मई 2021 – कोरोना की तीसरी लहर में कम आयु के बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। कम आयु वर्ग के बच्चो के संक्रमित होने के केस सामने आने लगे है। छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की…

Uttarakhand ऋषिकेश में DRDO ने 14 दिन में तैयार किया 500 बेड का कोविड केयर अस्पताल, मुख्यमंत्री तीरथ ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम.वी.सी) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में…

पहले जैसी नहीं रहेगी अब धरती, कोरोना महामारी पर बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कोरोना महामारी पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भविष्य में धरती पहले जैसी नहीं रह जाएगी, उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के तौर पर याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इस महामारी के लिए बेहतर समझ विकसित हो चुकी है, हमारे पास महामारी को हराने के लिए टीका उपलब्ध है, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। प्रधानमंत्री…

Uttarakhand अब मैदान से पहाड़ जाने के लिए भी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए भी सख्त हुए नियम

उत्तराखंड के मैदानी जनपदों से पहाड़ी से जनपदों में जाने वालों के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। बिना रिपोर्ट के कोई भी पहाड़ नहीं चढ़ पाएगा। जबकि, एक जून तक सभी यात्री वाहनों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही होगा। लेकिन, यात्रियों से अधिक किराया नहीं वसूला जाएगा। अंतरराज्यीय या अंतरजनपदीय यात्रा के बाद बस को सैनिटाइजेशन करना होगा। एसओपी के अनुसार राज्य के…

Uttarakhand : 24 घंटे में 2,991 नये संक्रमित, 4,854 स्वस्थ, 53 मौत, देखिए जिलावार विवरण

उत्तराखण्ड में बुधवार को राज्य में  कोविड-19 के 2,991 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 43,520 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,854 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है। इस दौरान 53 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में विभिन्न जिलों में आए नये कोरोना संक्रमित…. अल्मोड़ा में 149 बागेश्वर…

Uttarakhand श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 30 नए आई.सी.यू बेड बढ़े, मुख्यमंत्री ने कहा गढ़वाल के जिलों को होगा फायदा

गढ़वाल के प्रमुख अस्पताल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 30 नये आईसीयू बेड का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने भागीरथपुरम जीएमएस रोड स्थित आवास से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित 30 नए आई.सी.यू बेड का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड के समय में इन आईसीयू बेड की उपलब्धता से विशेषकर पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं टिहरी जिले के लोगो…

Uttarakhand : 13 साल की लड़की की शादी 52 साल के व्यक्ति से करवा दी, नाबालिग लड़की यूपी से बरामद

उत्तराखंड में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 13 साल की लड़की का विवाह उसके माता-पिता ने 52 साल के एक व्यक्ति के साथ कर दिया। विवाह के बाद लड़की की ताई के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। शादी करवाने वाले सभी लोग और जिस व्यक्ति के…

Uttarakhand बारात का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी हो गई पिता की मौत, इलाके में कोहराम

उत्तराखंड में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, शादियां सरकार द्वारा जारी सख्त नियमों के तहत हो रही हैं। शादियों में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की मनाही है, साथ ही शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोनावायरस टेस्ट करवाना भी जरूरी है। आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही लोगों को शादी में शामिल होने दिया जा रहा है, दूल्हा और दुल्हन को…

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था शहर में कर रही है गरीब और मरीजों की मदद, अस्पताल में तीमारदारों के लिए कर रहे भोजन व्यवस्था

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सदैव विभिन्न सामाजिक कार्यों में विगत वर्षों से निश्वार्थ सेवा हेतु जानी जाती है। समूह द्वारा समाजहित में,निर्धन व जरूरतमंदों हेतु अनेक मुहीम चलायी जाती हैं। इन्ही मुहीम में से एक मुहीम है अन्न धारा मुहीम। अन्न धारा मुहीम के तहत सप्ताह के 3 दिन (सोमवार,बुधवार व शनिवार) सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में मौजूद समस्त मरीजों को फल वितरण व मरीजों के समस्त तीमारदारों को रात्रि…

Loading...
Follow us on Social Media