समाचार
Uttarakhand : 24 घंटे में 1927 स्वस्थ, 1226 नये कोरोना संक्रमित, 32 मौत, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड में 30 मई को पूरे प्रदेश भर में 1226 नये संक्रमित मिले जबकि 1927 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर को लौटे हैं। इस राहत के बीच दुःख की बात यह है कि आज 32 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित… जिलावार नये आए संक्रमित….. ● देहरादून 241 ● हरिद्वार 159 ● ऊधमसिंहनगर 89 ● नैनीताल 59 ● अल्मोड़ा 21 ● बागेश्वर 4 ●…
Uttarakhand पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर बादल फटा, मलवे से हुआ काफी नुकसान
आज तड़के जनपद के पौड़ी श्रीनगर मार्ग पर बैग्वाडी गांव के नजदीक आमसेरा नामक स्थान पर बादल फटने से मोटर मार्ग बंद हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस जगह बादल फटने की घटना हुई वह गांव से कुछ हटकर था जिस वजह से कोई जन हानि नहीं हुई है। बादल फटने से तीन गोशाला क्षतिग्रस्त हुई हैै और बैंग्वाड़ी गांव को जाने वाला संपर्क भी क्षतिग्रस्त हो गया…
Uttarakhand : 1 जून के बाद भी बढ़ाया जा सकता है कोविड कर्फ्यू, सरकार अभी रिस्क लेने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में कोविड की स्थिति सुधार की तरफ है, रोज-रोज में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। शनिवार को 1687 संक्रमित मरीज मिले जो लगभग 45 दिनों बाद सबसे कम मामले थे। वही एक समय कोरोना का एपिक सेंटर बन चुके देहरादून में भी अब राहत है, हर रोज जिस देहरादून में ढाई से तीन हजार मामले आ रहे थे वहाँ शनिवार को 285 मामले थे यानि डेढ़…
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों और प्रभावित परिवारों के लिये पीएम मोदी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, विस्तार से पढ़ें
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों (कोविड-19 के कारण माता-पिता दोनों या माता-पिता में से जीवित बचे या कानूनी अभिभावक/दत्तक माता-पिता को खोने वाले सभी बच्चे) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इन घोषणाओं के अंतर्गत पीएम केयर्स फंड से ऐसे बच्चों की मदद की जाएगी। 18 साल तक के बच्चों का एडमिशन निशुल्क नजदीकी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल या निजी स्कूलों में करवाया जाएगा।…
मुख्यमंत्री तीरथ ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों से मुलाकात की, कोरोना संक्रमितों से हालचाल पूछा, हौसला बढ़ाया
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी। सभी कोरोना वारियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले। बाद में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर्स, नर्स,तथा सम्बन्धित स्टाॅफ लगातार समर्पित भाव…
Uttarakhand : 24 घंटे में 4,446 स्वस्थ, 1687 नये संक्रमित, 58 मौत, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड : प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य में कोरोना के 1687 नए मामले सामने आए, 58 की मौत हुई और 4446 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 31,110 है। आगे देखिए जिलावार विवरण…. जिलावार शनिवार को नये आए मरीज अल्मोड़ा में 130 बागेश्वर में 63 चमोली में 203 चंपावत में 27 देहरादून में 285 हरिद्वार में 186 नैनीताल…
पुलवामा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को सबसे बड़ी श्रद्दांजलि, पत्नी नितिका सेना में बनी लेफ्टिनेंट, तस्वीरें देखें
कश्मीर के पुलवामा में 2019 में शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने मेजर विभूति को सच्ची श्रद्दांजलि दी है, विभूति की पत्नी नितिका सेना में अधिकारी बन गयी हैं। विभूति ढौंडियाल देहरादून, उत्तराखंड के निवासी थे, उनका परिवार अभी भी देहरादून में रहता है। शहीद मेजर के घर में उनकी दादी, मां और पत्नी हैंं, मेजर ढोंडियाल की शादी शहीद होने से सिर्फ 1 साल पहले हुई थी। शहीद…
Uttarakhand इस गांव से पहली बार कोई युवक बना नौसेना अधिकारी, घर पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी
उत्तराखंड में लगभग हर घर से नौजवान भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अपनी सेवाएं देते हैं। जवान से लेकर अधिकारी तक हर स्तर पर उत्तराखंड के युवा मौजूद रहते हैं। उत्तराखंड में जब कोई युवा विभिन्न सेवाओं में सेवा के लिए चुना जाता है तो लोगों में काफी खुशी होती है। अब आपको उत्तराखंड के एक गांव के बारे में बताते हैं जहां से पहली बार कोई युवा…
Uttarkashi बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को बड़कोट में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर में दवाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों द्वारा नियमित देखभाल की जा रही है। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।…
पिथौरागढ़ : वाहन से काफी विस्फोटक सामग्री और अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार, पूरी खबर पढ़ें
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पुलिस ने एक वाहन से काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस आगे की जांच कर रही है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों के द्वारा विस्फोटक सामग्री किस उपयोग के…
