समाचार
वायरस हमारे बीच है, इसके और म्यूटेड होने की संभावना भी बनी हुई है : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 राज्यों के 111 ट्रेनिंग सेंटरों से कोविड-19 हेल्थकेयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सावधानी के साथ, आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को और बढ़ाना होगा। इसी लक्ष्य के साथ आज देश में करीब 1 लाख फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स तैयार करने का महाअभियान…
Uttarakhand Covid-19 Latest Update अब 3,231 एक्टिव केस, 222 नये संक्रमित, 4 मौत, जिलावार विवरण देखें
प्रदेश में आज शुक्रवार को कोरोना के 222 नए मामले सामने आए है। 4 मरीजों की मौत हुई है। आज 451 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए, अब राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 3231 हो गए हैं। इधर रिकवरी रेट 95.26 प्रतिशत पहुंच गया है। देखिए जिलावार विवरण…. जिलावार नये आए संक्रमित….. देहरादून से 63 हरिद्वार से 46 नैनीताल जिले से 14 उधमसिंह नगर से 10 पौड़ी से 14…
उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा का विदेश में कमाल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से रोमांचक प्रदर्शन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की क्रिकेटर स्नेहा राणा ने भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्टल में खेले जा रहे टेस्ट मैच अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 326 रन बनाये, भारत की टीम की तरफ से देहरादून की स्नेहा राणा ने शानदार बॉलिंग की, डेब्यू मैच में स्नेहा राणा ने 39 ओवर में 131 रन देकर 4 विकेट…
Video उत्तराखंड : चमोली में भारी बारिश में कुर्सी के सहारे बीमार को 4 किमी लाये डंडी पर, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो देखें
चमोली : कर्णप्रयाग विकासखण्ड के कुण्डडुंगरा गाँव के 65 वर्षीय दलवीर सिंह की शुक्रवार दिन में तबियत बिगड़ने पर ग्रामीणों के द्वारा बुजुर्ग को कुर्सी के सहारे कंधे में ले जाकर भारी बारिश में 4 किमी पैदल सड़क तक ले जाना पड़ा। जिसके बाद बुजुर्ग को रुद्रप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। आगे देखिए वीडियो…. कर्णप्रयाग विकासखण्ड के कपीरी पट्टी के छ: से…
Video पिथौरागढ़ में घाट के पास भारी भूस्खलन, सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां बाल बाल बचीं, देखिए
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी होने के बाद से ही लगातार बारिश और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा था। जिसके बाद आज पिथौरागढ़ जनपद के एनएच 125 पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वीडियो सामने आई जो काफी चोकाने वाली है। पिथौरागढ़ जनपद के घाट पिथौरागढ़ रोड की ये वीडियो है जिसमें आप देख सकते हैं कि लंबी लंबी गाड़ियों की कतारें लगी है और अचानक से पहाड़…
Uttarakhand देर रात वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत और 3 घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
श्रीनगर। गुरुवार रात एसडीआरएफ की टीम को लगभग 11 बजे कोतवाली श्रीनगर से सूचना मिली कि खिर्सू के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 4 लोग सवार हैं। सूचना के आधार पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक स्थानीय पुलिस व लोगो ने द्वारा 3 घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से…
बागेश्वर : भारी बारिश के कारण बही 2 गाड़ियां, जनपद मुख्यालय से 21 सड़कों का संपर्क कटा
बागेश्वर में आफत बनकर बरस रही है बारिश, गरुड़ ब्लॉक लखनी मोटर मार्ग में नोधर स्टेट के समीप लैंडस्लाइड आने से 2 गाड़िया मलवे में बह गई। गनीमत रही उस वक्त गाड़ी में कोई नही था । एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पहाड़ो में लगातार दो दिनों हो रही मानसूनी बारिश से जनपद बागेश्वर लगभग 21 सड़को का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। 19 गांव की बिजली…
CBSE : 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक, पढ़ें कैसे बनेगा, उत्तराखंड बोर्ड में भी लागू हो सकता है ये फॉर्मूला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 31 जुलाई तक 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा। इस बात की जानकारी सीबीएसई की ओर से उच्चतम न्यायालय में दी गई है। सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करने के लिए एक फार्मूला भी न्यायालय के समक्ष रखा जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित करते समय 10वीं और 11वीं कक्षा के नंबरों को 30-30% वेटेज…
Uttarakhand राज्य को मिले 17 डीएसपी, मुख्यमंत्री तीरथ की मौजूदगी में हुआ दीक्षांत समारोह
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को पी.टी.सी नरेन्द्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक आधारभूत प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणरत पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिन पुलिस उपाधीक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें सुश्री रीना राठोर, सुश्री नताशा सिंह, श्री अभिनय चौधरी, श्री स्वप्निल मुयाल, श्री सुमित पाण्डे शामिल हुए। इस…
Uttarakhand Covid-19 latest Update : 3,471 एक्टिव केस, 264 नये मामले, 7 मौत, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना के 264 नए मामले आए हैं, जबकि 7 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 345 संक्रमितों ने पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात दी। अब राज्य में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 3,471 रह गई है। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित…. आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित…. अल्मोड़ा जिले में 17 बागेश्वर में 12 चमोली में 8 चंपावत में 26 देहरादून में 55 हरिद्वार में…
