Skip to Content

Home / समाचारPage 672

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन का पहला भारत दौरा, माना जा रहा है काफी महत्वपूर्ण

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंच गये हैं, बुधवार को एंटनी ब्लिंकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकेन की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने, अफगानिस्तान की स्थिति और कोरोना महामारी पर दोनों देशों के…

नैनीताल जिले में 4 अगस्त तक कर्फ्यू गाइडलाइन जारी, बाहर से आने वालों के लिए क्या रहेंगे नियम पढ़िए

हल्द्वानी 27 जुलाई 2021- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों) कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई से 04 अगस्त 2021 प्रातः 06 बजे तक बढ़ा दिया गया है। गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सप्ताह में छः दिन प्रातः 08 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेगे एवं बाजारों की साप्ताहिक बन्दी जो पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार ही होगी। सिनेमा…

Uttarakhand चलती कार के नीचे सड़क धंसी, 3 लोग सवार थे इसमें

मसूरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण जहां पहड़ों से बोल्डर गिर रहे है, वहीं सड़के भी धंस रही है। मंगलवार शाम को टिहरी-मसूरी बाईपास में सड़क धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुवाखोली में अचानक सड़क धंस गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है। बताया…

सावधान उत्तराखंड : बहुत भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लोग सतर्क रहें

उत्तराखंड में 26 से 30 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, 27 और 29 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून, 29 जुलाई…

Uttarakhand स्वास्थ्य क्षेत्र और कार्यरत कार्मिकों के लिए 205 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन पैकेज, किसे क्या मिलेगा पढ़िए

वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने हेतु प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मिकों के लिए 205 करोड़ रूपये से अधिक के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। ये घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की इससे प्रदेश के 3 लाख 73 हजार 568 लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज के अन्तर्गत आगामी 5 माह हेतु आशा फसिलिटेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 2-2 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। स्वास्थ्य…

Uttarakhand 50 हजार मिलेंगे एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षा का रिटन पास करने वाले गरीब बच्चों को, द्वितीय विश्वयुद्ध वीरांगना पेंशन हुई 10 हजार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। इसका फायदा लगभग 800 परिवारों को मिलेगा। एन.डी.ए , सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता…

Uttarakhand शिकारी जॉय हुकिल ने फिर लोगों को तेंदुए के आतंक से मुक्त किया, हुकिल का 42वां शिकार बना

रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि ब्लॉक के सिला बामन गांव में गुलदार ने शनिवार रात आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, अब गुलदार को देर रात को ढेर कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि रविवार रात को गुलदार फिर गांव की तरफ आया था जिसे शिकारी जॉय हुकिल ने अपनी गोली का शिकार बना लिया है, उसके बाद घायल गुलदार…

Uttarakhand स्वर्ग सिधार चुके शिक्षकों का हो गया प्रमोशन, हर कोई हैरान, पढ़ें पूरा मामला

देहरादून। शिक्षा विभाग की चूक और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। गजब की बात है कि इन दिनों प्रधानाध्यापकों के पदों के प्रमोशन की सूची जारी हुई, जिसमें 9 ऐसे शिक्षकों के प्रमोशन कर दिए गए हैं जो स्वर्ग सिधार चुके हैं। जबकि 8 रिटायर हो चुके हैं। इससे साफ पता लगता है कि विभागीय अधिकारियों या फिर जिम्मेदार लोगो ने जारी लिस्ट को देखा ही नहीं और अंधेरे…

Uttarakhand पूजा-पाठ के साथ सीएम धामी का चर्चित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश, इस भवन के अशुभ होने की है काफी चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। दरअसल उत्तराखंड का यह…

Video : Uttarakhand अल्मोड़ा में यहां लग गई भीषण आग, मौके पर अफरातफरी का माहौल

अल्मोड़ा जिले में जिला मुख्यालय के पास पनुवानौला के समीप तोली में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, मौके पर अफरातफरी की स्थिति है। हादसा रविवार दिन में 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है लीसा फैक्ट्री का बॉयलर फट गया और उससे पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। यहां दो फैक्ट्रिया थीं। एक फैक्ट्री में…

Loading...
Follow us on Social Media